Tuesday , 17 March 2026
    Former minister and Rewa MLA inaugurated Dastak campaign
    (रीवा समाचार)Rewaरीवा टुडे

    Rewa Today News : पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक ने दस्तक अभियान का किया शुभारंभ

    Rewa Today Desk :पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने डेंगू जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुपोषण की स्थिति एवं विभिन्न बीमारियों की जांच के लिए तथा एनीमिया एवं कुपोषण से पीड़ित बच्चों के लिए 31 अगस्त तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य अमला घर-घर जाकर 5 से 10 वर्ष के बच्चों स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। जांच के दौरान बीमारी से पीड़ित बच्चों का उपचार किया जायेगा।

    Rajendra Shukla


    विधायक ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत बाल मृत्यु में कमी लाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। दस्तक अभियान के तहत गंभीर एनीमिया, कुपोषण, जनजाति विकृतियां एवं वृद्धि तथा अन्य गंभीर बीमारियों से बच्चों की पहचान की जायेगी। जांच के दौरान टीकाकरण से छूटे बच्चों की जानकारी ली जायेगी। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मिश्रा, चिकित्सा अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय
    IndiaRewa

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय में शराबखोरी का खुलासा

    कमरे नंबर 10 में शराब पीते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी; जांच...

    two bullet hit
    IndiaRewa

    रीवा में 18 साल के युवक पर फायरिंग, पेट में लगी दो गोलियां: हालत गंभीर

    रीवा: शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में देर रात फायरिंग की सनसनीखेज...

    पुलिसकर्मी निलंबित
    (रीवा समाचार)India

    रीवा जोन में आईजी गौरव राजपूत की सख्त कार्रवाई

    मनगवां थाना टीआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, महिला के जेवरात लौटाए गए...

    drunken youth's rampage
    IndiaRewa

    Rewa Today : शराबी युवक का उत्पात

    कॉलेज चौराहा फ्लाईओवर पर कार में तोड़फोड़, आरोपी हिरासत में Rewa Today...