Know what is Auto Sweep Service? In which you get 4 times more interest than normal in your bank account
What Is Auto Sweep Service: FD पर काफी ब्याज मिलता है, ऐसे में लोग अपने पैसों की FD करवाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो अपने सेविंग अकाउंट में भी FD जैसा ब्याज पा सकते हैं, दरअसल, बैंक की ऑटो स्वीप सर्विस से ऐसा किया जा सकता है। आइए जानते हैं क्या है बैंक की ऑटो स्वीप सर्विस,बैंक अकाउंट में पैसे जमा करने की बजाय लोग बैंक में पैसों की FD
लगातार बढ़ रही Mahindra Thar की डिमांड,इतने टाइम में बिकीं 2 लाख से अधिक यूनिट,शानदार फीचर्स कम कीमत
करना पसंद करते हैं, क्योंकि बैंक के सेविंग अकाउंट या करंट अकाउंट में बहुत कम ब्याज मिलता है। FD करने पर आपको काफी ब्याज मिलता है ऐसे में लोग अपने पैसों की FD करवाना पसंद करते हैं,लेकिन अगर आप चाहें तो अपने सेविंग अकाउंट में भी FD जैसा ब्याज पा सकते हैं। दरअसल, बैंक की ऑटो स्वीप सर्विस से ऐसा किया जा सकता है।आइए जानते हैं क्या है बैंक की ऑटो स्वीप सर्विस।
ऑटो स्वीप सर्विस क्या है
ऑटो स्वीप सर्विस हर बैंक द्वारा दी जाने वाली सर्विस है इस सर्विस को इनेबल करके आप अपने सेविंग अकाउंट में ज्यादा ब्याज पा सकते हैं यह सर्विस सरप्लस फंड पर ज्यादा ब्याज पाने में मदद करती है। जब आप इस सेवा को चालू करते हैं, तो अगर आपके खाते में तय सीमा से ज़्यादा पैसे हैं, तो वे अपने आप फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) में ट्रांसफर हो जाते हैं, यह सीमा आप तय करते हैं। अगर सीमा से ज़्यादा पैसे हैं, तो ज़्यादा पैसे अपने आप FD में जमा हो जाते हैं, इससे आपको अपनी जमा राशि पर FD जितना ही ब्याज मिलता है।
क्या होगा फ़ायदा
जब आप बैंक से सामान्य FD कराते हैं, तो आपका पैसा एक तय समय के लिए फिक्स हो जाता है। यानी आप समय से पहले अपना पैसा नहीं निकाल सकते,लेकिन अगर आप ऑटो स्वीप सेवा का इस्तेमाल करते हैं, तो न सिर्फ़ आपका पैसा अपने आप FD में जमा हो जाता है, बल्कि आप कभी भी FD का पैसा निकाल भी सकते हैं। आप FD का पैसा सामान्य खाते में जमा पैसे की तरह ही निकाल सकते हैं ऑटो स्वीप सेवा के तहत FD पर मिलने वाला ब्याज हर बैंक में अलग-अलग होता है।
Leave a comment