Friday , 4 September 2026
    BREAKING NEWS
    BREAKING NEWS
    (रीवा समाचार)India

    रीवा में देर रात भीषण आग: कॉलेज चौराहा क्षेत्र में गोमतियां जलकर खाक

    Massive fire in Rewa late night: Gomatis burnt to ashes in College Square area

    रीवा शहर के कॉलेज चौराहा क्षेत्र में जॉन टावर के पास शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। आग सबसे पहले वहां रखी गोमतियों (छोटे ठेलों/दुकानों) में देखी गई, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विद्युत मंडल व फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया गया। इलाके में कई ट्रांसफार्मर होने के कारण एहतियातन सबसे पहले बिजली सप्लाई बंद की गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    घटना स्थल पर चाय-पान की कई गोमतियां और सूखे कचरे का ढेर मौजूद था। गर्मी के कारण कचरा पूरी तरह सूखा हुआ था, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर कई गोमतियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

    हालांकि राहत की बात यह रही कि आग पास की दुकानों के अंदर तक नहीं पहुंची, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

    प्रारंभिक आशंका है कि किसी ने जलती हुई सिगरेट फेंक दी होगी, जिससे सूखे कचरे में आग लगी। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर आग लगी, वहां देर रात आमतौर पर आवाजाही नहीं होती है।

    फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Written by
    Zeeshan Javed

    Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    क्लाइमेट चेंज मौसम में बदलाव और अत्यधिक बारिश बढ़ा रही चिंता

    REWA TODAY DESK : दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन यानी क्लाइमेट चेंज...

    India

    स्वतंत्रता दिवस के दिन पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    आजादी के जश्न में मातम पतसरा पूरा देश 80 व स्वतंत्रता दिवस...

    India

    रीवा में बुजुर्ग को साइबर अरेस्ट किया चार दिन कैद में रखा

    23 लाख 50 हजार की ठगी कर डाली रीवा के सिविल लाइन...