Saturday , 5 September 2026
    तेल चक्की हादसे में युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्का जाम
    (रीवा समाचार)India

    तेल चक्की हादसे में युवक की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया चक्का जाम

    Youth Dies in Oil Mill Accident; Enraged Relatives Block Road

    रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तेल चक्की में फंसने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनूप वर्मा (पिता अशोक कुमार वर्मा), निवासी थाना जवा के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल को अनूप वर्मा ग्राम लूक स्थित पप्पू यादव की तेल चक्की में तेल पिराने गया था। इसी दौरान वह मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसका हाथ शरीर से अलग हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    बताया जा रहा है कि घटना के समय चक्की संचालित कर रहा युवक मौके से फरार हो गया, जबकि अनूप गंभीर हालत में वहीं पड़ा रहा। परिजन उसे तुरंत संजय गांधी अस्पताल, रीवा लेकर पहुंचे, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायत के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं की गई। विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर चक्का जाम किया।

    आक्रोशित लोगों ने चक्की संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

    Written by
    Zeeshan Javed

    Zeeshan Javed is a Rewa-based journalist covering crime and public issues. He reports on local developments with a focus on verified and factual news.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    India

    क्लाइमेट चेंज मौसम में बदलाव और अत्यधिक बारिश बढ़ा रही चिंता

    REWA TODAY DESK : दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन यानी क्लाइमेट चेंज...

    India

    स्वतंत्रता दिवस के दिन पानी में डूबने से दो बच्चों की हुई मौत

    आजादी के जश्न में मातम पतसरा पूरा देश 80 व स्वतंत्रता दिवस...

    India

    रीवा में बुजुर्ग को साइबर अरेस्ट किया चार दिन कैद में रखा

    23 लाख 50 हजार की ठगी कर डाली रीवा के सिविल लाइन...