Sunday , 5 April 2026
    मऊगंज विधानसभा चुनाव मे आदर्श आचार संहिता का हो रहा खुलेआम उल्लंघन प्रशासन की नहीं पड़ रही नजर
    (रीवा समाचार)Active NewsBJPBreakingCollectorCrimeMadhya-PradeshPoliticsRewaरीवा टुडे

    Mauganj assembly elections मे आदर्श आचार संहिता का हो रहा खुलेआम उल्लंघन प्रशासन की नहीं पड़ रही नजर

    Model code of conduct is being openly violated in Mauganj assembly elections, administration is not paying attention

    Mauganj Assembly Elections- Rewa Today Desk : नवनिर्मित मऊगंज जिले की विधानसभा क्षेत्र मऊगंज में आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। शासकीय विद्युत पोलों में जहां खुलेआम बैनर पोस्टर लटकते नजर आ रहे हैं। वही सड़कों के किनारे खुले आम बाल पेंटिंग आदर्श आचार संहिता का मुंह चढ़ती हुई नजर आ रही है। इसके संबंध में कुछ नेताओं ने विरोध जताया है। और निर्वाचन आयोग में शिकायत करने की भी बात कही.


    पोस्टर में क्या है जिस तरीके से लाइट के खम्बो में पोस्टर नजर आ रहे हैं. उसमें भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं की फोटो के साथ स्थानीय व्यक्ति की भी फोटो है .पोस्टर में साफ तौर से दिखाई दे रहा है. प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के फोटो लगी हुई है. वहीं दूसरी ओर वॉल पेंटिंग भी कुछ इसी और इशारा कर रही है. यह साफ तौर से दर्शाता है, खुलेआम उल्लंघन हो रहा आचार संहिता का. चुनाव आयोग ने साफ तौर से कहा था, स्थानीय प्रशासन इस बात को गंभीरता से ले किसी भी सार्वजनिक जगह पर किसी भी प्रत्याशी का पोस्टर वॉल पेंटिंग नजर नहीं आनी चाहिए .


    हमारे पास एक नहीं सैकड़ो तस्वीरें हैं जिसमे खुलेआम उल्लंघन हो रहा आचार संहिता का मऊगंज के कुछ लोगों का खुलेआम आरोप है. भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रशासन कम कर रहा है ,जिसको लेकर उनकी आपत्ति है. कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा है, प्रशासन भारतीय जनता पार्टी की कहीं ना कहीं मदद कर रहा है. तत्काल ही इन पोस्टर को हटाना चाहिए इस बात की शिकायत निर्वाचन आयोग से भी की जाएगी .

    यात्री प्रतीक्षालय को भी प्रचार के लिए इस्तेमाल कर डाला, लाइट के खम्बो का भी इस्तेमाल हो रहा है कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने साफ तौर से कहा है एक दो पोस्टर नहीं कई जगह पोस्टर बैनर लगे हुए हैं. यात्री प्रतीक्षालय को भी नहीं छोड़ा गया है. प्रशासन की मंशा इससे स्पष्ट हो रही है. नियम कानून तो यह कहता है. यात्री प्रतीक्षालय में भी जिस तरीके से भगवा रंग लगाया गया है. उसे भी तत्काल हटाना जाना चाहिए, न जाने क्यों किसके दबाव में प्रशासन इस और ध्यान नहीं दे रहा. चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक भी सभी विधानसभा में नजर बनाए हुए हैं उनको भी यह बात नजर नहीं आ रही है न जाने क्यों कांग्रेसी यह सवाल उठा रहे हैं.
    मऊगंज से नसीम खान की रिपोर्ट

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

    Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
    Collectorमऊगंज

    CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

    लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

    Rewa accident
    Active NewsIndia

    रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

    एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...