National-Good-Governance
(रीवा समाचार)Madhya-Pradeshराष्ट्रीय

MP: Big achievement in the name of Madhya Pradesh, achieved first place in the country, CM Shivraj congratulated

 मध्यप्रदेश ने एक बार फिर से देश में अपना परचम लहराया है ।राष्ट्रीय गुड गवर्नेंस इंडेक्स में देशभर में मध्यप्रदेश ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वही सीएम शिवराज ने स्वस्थ प्रतियोगिता को लोकतंत्र की ताकत बताया है।

मध्यप्रदेश में एक बार फिर से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय गुड गवर्नेंस इंडेक्स (National Good Governance Index ) में मध्य प्रदेश को अव्वल स्थान प्राप्त हुआ है। सीएम शिवराज ने सभी अधिकारी कर्मचारियों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि गुड गवर्नेंस इंडेक्स को जिला स्तर पर भी लागू किए जाने की तैयारी की जा रही है।

स्वस्थ प्रतियोगिता लोकतंत्र की ताकत- CM शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वस्थ प्रतियोगिता लोकतंत्र की ताकत है। सीएम हेल्पलाइन, जन-सुनवाई और समाधान ऑनलाइन जनता से जुड़ने, उनकी समस्याओं के समाधान और सुशासन के सशक्त माध्यम है। इन गतिविधियों में जिलों में परस्पर प्रतियोगी भाव से जनता को अधिक राहत मिलती है।

भोपाल में ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन करने के प्रस्ताव पर सहमति

सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की लोकप्रियता को देखते हुए अन्य राज्यों में इसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार सीएम हेल्पलाइन की प्रक्रिया के दस्तावेजीकरण के लिये इच्छुक है। सीएम शिवराज ने केन्द्रीय सचिव वी. श्रीनिवास द्वारा आगामी वर्ष भोपाल में ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन करने के प्रस्ताव पर सहमति दी।

जिला स्तर पर लागू किए जाने पर चर्चा

केन्द्रीय सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राष्ट्रीय गुड गवर्नेंस इंडेक्स में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। गुड गवर्नेंस इंडेक्स को जिला स्तर पर लागू किए जाने पर भी चर्चा हुई। नागरिकों को ई-सर्विसेज उपलब्ध कराने में मध्यप्रदेश, देश में चौथे स्थान पर है।

हर महीने होती है जिलों के कार्यों की समीक्षा

Stast Goverment राज्य शासन द्वारा प्रति माह जिलों के कार्यों की समीक्षा कर बेहतर और त्वरित कार्यवाहियाँ करने वाले अधिकारियों          ( Officers) को प्रोत्साहित और पुरस्कृत किया जाता है। सीएम शिवराज ने केन्द्रीय सचिव प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत वी. श्रीनिवास से यह बात कही। सीएम शिवराज से वी. श्रीनिवास ने निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। संयुक्त सचिव एन.बी.एस. राजपूत तथा अन्य अधिकारी भी साथ थे।

Written by
Akanksha Tiwari

Hello Its me Akanksha Tiwari a passionate writer and digital creator from Rewa. She enjoys sharing informative, engaging, and reader-friendly content through website. With a keen interest in creativity, learning, and online publishing, Akanksha focuses on delivering valuable information that connects with a wide audience. Her dedication to quality content and continuous growth reflects her enthusiasm for the digital world and modern communication.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रीवा प्रयागराज मार्ग में भीषण सड़क हादसा, कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर, एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर
Madhya-Pradesh

रीवा प्रयागराज मार्ग में भीषण सड़क हादसा, कार ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर

एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर...

City Kotwali police apprehended three gamblers with ₹10,000.
(रीवा समाचार)

सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन जुआरीओं को 10000 के साथ पकड़ा

गुड चौराहे के पास खेल रहे थे जुआ रीवा सिटी कोतवाली पुलिस...

For the first time in the history of Rewa, electronic media has been established.
Madhya-Pradesh

रीवा के इतिहास में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का हुआ गठन

Rewa Today Desk : रीवा में ‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया’ का विधिवत गठन हो...