Monday , 30 March 2026
    मध्यप्रदेश स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से रीवा के कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया
    Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

    Rewa TOday : MP स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से रीवा के कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया

    MP Foundation Day was celebrated with great pomp in the Collectorate premises of Rewa.

    Rewa Today Desk :मध्यप्रदेश स्थापना दिवस आज एक नवम्बर को सादगी पूर्वक गरिमामय ढंग से मनाया गया। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्र गान हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सांई पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया जबकि शासकीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास की बालिकाओं ने राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शा.एस.के.उ.मा.वि की छात्राओं ने लोक नृत्य के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।


    इस अवसर पर कलेक्टर ने म.प्र. स्थापना दिवस की शुभकामनाएें देते हुए कहा कि सभी लोग स्वंय मतदान करते हुए लोगों को अधिक से अधिक मतदान हेतु जागरूक करें। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं। इसकी विश्व में निष्पक्ष व स्वतंत्र निर्वाचन प्रक्रिया के लिये प्रशंसा की जाती है। कलेक्टर ने उपस्थित शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निर्वाचन के महापर्व में निष्ठापूर्वक भागीदारी की अपेक्षा की। समारोह में राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों पीयूष सिंह, शिवकांत शुक्ला, सौरभ वर्मा, आयुष त्रिपाठी, आदर्श त्रिपाठी एवं शुभ चौरसिया को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ सौरभ सोनवणे, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर आरके सिन्हा, सेवानिवृत्त संयुक्त कलेक्टर केपी पाण्डेय, संगीत शिक्षक प्रफुल्ल तिवारी, कोच मोहम्मद कासिम खान सहित विभागीय जिला अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक व छात्र-छात्राएें उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मध्यप्रदेश गान से हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ विनय दुबे ने किया.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय
    IndiaRewa

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय में शराबखोरी का खुलासा

    कमरे नंबर 10 में शराब पीते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी; जांच...

    two bullet hit
    IndiaRewa

    रीवा में 18 साल के युवक पर फायरिंग, पेट में लगी दो गोलियां: हालत गंभीर

    रीवा: शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में देर रात फायरिंग की सनसनीखेज...

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका

    कई मकानों को नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच रीवा (मध्य प्रदेश)।...

    drunken youth's rampage
    IndiaRewa

    Rewa Today : शराबी युवक का उत्पात

    कॉलेज चौराहा फ्लाईओवर पर कार में तोड़फोड़, आरोपी हिरासत में Rewa Today...