Saturday , 4 April 2026
    Madhya-Pradesh

    MP News: MP में यहां बीच बाजार फटा LPG गैस सिलेंडर 25 लोग झुलसे 14 अति गंभीर घायल, 100 मीटर तक आग की छाई लपटे

    MP News: छतरपुर के बिजावर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस घटना में 25 लोग झुलस गए। इनमें से 14 गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे बिजावर के बस स्टैंड पर हुई। घायलों में शामिल स्थानीय दुकानदार नीलू बघेल ने बताया कि पहले पेटीज के ठेले पर लगे सिलेंडर से गैस लीक हुई और फिर ब्लास्ट हो गया। इस घटना में घायलों को पहले बिजावर के उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। एडीएम मिलिंद नागदिवे ने बताया कि

    “14 मरीजों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया है। इनमें कोई 2, कोई 4 प्रतिशत तो कोई इससे भी ज्यादा झुलसा है। आपातकालीन केंद्र में डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर घायलों को रेफर किया जाएगा।

    विस्फोट के बाद मची भगदड़ घायलों ने बताया कि पालतू जानवरों की दुकान में तीन सिलेंडर रखे थे। उनमें से एक में विस्फोट हो गया। रविवार को बाजार लगता है, इसलिए वहां काफी भीड़ थी। विस्फोट के बाद भगदड़ मच गई। आसपास के 100 मीटर तक के क्षेत्र में आग की लपटें उठ गईं।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Uproar at Rewa's Ghoghar Cemetery: Stone-Pelting Erupts Over Protest Against Illegal Encroachment
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा के घोघर कब्रिस्तान में बवाल, अवैध कब्जे के विरोध पर पथराव

    वक्फ बोर्ड की जमीन पर विवाद, कई लोग घायल; जांच के आदेश...

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका

    कई मकानों को नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच रीवा (मध्य प्रदेश)।...

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...