Tuesday , 1 September 2026
    नगर निगम खनिज विभाग यातायात की संयुक्त कार्यवाही रेत के पांच वाहन पकड़े (1)
    CrimepoliceRewa

    Rewa News : नगर निगम खनिज विभाग यातायात की संयुक्त कार्यवाही रेत के पांच वाहन पकड़े

     नगर निगम  खनिज विभाग यातायात की संयुक्त कार्यवाही  रेत के पांच वाहन पकड़े

    Rewa Today Desk : रीवा के ट्रांसपोर्ट नगर,पड़रा एवं रिंग रोड में बिल्डिंग निर्माण सामग्री और रोड किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों से ट्रैफिक जाम होने की सूचना प्रशासन को कई दिनों से मिल रही थी जिसके चलते प्रशासन ने नगर निगम खनिज विभाग और यातायात पुलिस की  संयुक्त टीम बनाई तीन के द्वारा जांच की गई जिसमे ट्रांसपोर्ट नगर में बालू और निर्माण सामग्री को रोड किनारे रखकर मार्ग अवरूद्ध करने वाले व्यक्तियों को सामग्री तत्काल हटाने की हिदायत दी गई इसके साथ ही रिंग रोड में अस्त व्यस्त खड़े रेत के वाहनों में अधिक मात्रा पाए जाने पर जप्त किया गया। सभी रेत एवम ईंट भण्डारकों को नवीन मंडी प्रस्तावित कोस्टा में अपने अपने वाहन सुरक्षित खड़ा करके व्यापार करने की हिदायत भी दी गई ।उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा विगत माह सड़क सुरक्षा मीटिंग में दुर्घटनाओं की संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम कोस्टा में नवीन रेत और ईंट मंडी के लिए सुरक्षित और सर्वसुविधायुक्त स्थान तैयार किया गया है जिसमे मुख्य व्यवसायियों द्वारा काम भी प्रारंभ किया जा रहा है। संयुक्त टीम द्वारा संबंधितों को भविष्य में रोड किनारे बेतरतीब वाहन खड़ा पाए जाने पर कठोर कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी गई। कार्यवाही में यातायात पुलिस प्रभारी अखिलेश कुशवाहा,खनि निरीक्षक वीर सिंह एवम नगर निगम से प्रभारी अधिकारी एस के चतुर्वेदी अपने स्टाफ के उपस्थित रहे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...