Rewa News: लाड़ली बहनों की जिंदगी संवारने का संकल्प हुआ पूरा लाड़ली बहनों के खाते में भेजी राशि
Rewa News: लाड़ली बहनों की जिंदगी संवारने का संकल्प हुआ पूरा लाड़ली बहनों के खाते में भेजी राशि
Rewa

Rewa News: लाड़ली बहनों की जिंदगी संवारने का संकल्प हुआ पूरा लाड़ली बहनों के खाते में भेजी राशि

लाड़ली बहनों की जिंदगी संवारने का संकल्प हुआ पूरा

लाड़ली बहनों के खाते में भेजी राशि

Rewa News: लाड़ली बहनों की जिंदगी संवारने का संकल्प हुआ पूरा लाड़ली बहनों के खाते में भेजी राशि

रीवा आज 10 जून का दिन मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन रहा जब प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहनों की जिंदगी संवारने का संकल्प पूरा करते हुए उनके खाते में एक-एक हजार रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। लाड़ली बहना योजना के अन्तर्गत रीवा जिले में 400280 पात्र महिलाएं चिन्हांकित की गयी है। सभी महिलाओं को स्वीकृत पत्र वितरित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने रीवा जिले की 383712 महिलाओं के खाते में प्रति महिला एक हजार रूपये के मान से 38 करोड़ 37 लाख 12 हजार रूपये अंतरित किये। इन लाभांवित महिलाओं के आधार बैंक खाते से लिंक किये जा चुके है। 

लाड़ली बहना योजना की राशि का अंतरण कार्यक्रम रीवा जिले में जन उत्सव के रूप में आयोजित किया गया। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में लाड़ली बहनों की उपस्थिति में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लाड़ली बहना थीम पर प्रेरक गीत बजाकर घरों में दीपक जलाये गये। नुक्कड़ नाटक एवं स्थानीय भाषा में गाये गये गीतों एवं भजन मंडलियों द्वारा गीतों के माध्यम से लाड़ली बहनों ने अपनी खुशी का इजहार किया।

जवा विकासखण्ड में विधायक  दिव्यराज सिंह की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक गुढ़  नागेन्द्र सिंह रायपुर कर्चुलियान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए जहां रंगोली बनाकर लाडली बहना योजना के राशि अंतरण का संदेश दिया गया। इसी प्रकार मऊगंज विकासखण्ड के वनपाड़र, हनुमना के टटिहरा में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं व ग्रामीणजनों ने बड़े उत्साह के साथ अपनी भागीदारी दी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Patwari suspended for negligence; find out the full story
Rewa

लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
Rewa

रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...

Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
Rewa

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

Rewa

अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...