Friday , 4 September 2026
    Rewa

    Rewa News : सजी रंगोली – जले दीप जगह-जगह गाये गये लाड़ली बहना गीत

     सजी रंगोली – जले दीप जगह-जगह गाये गये लाड़ली बहना गीत


    Rewa Today Desk :रीवा  जिले भर में लाड़ली बहना उत्सव का आयोजन किया गया। नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डों तथा सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित लाड़ली बहना उत्सव में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभांवित महिलाओं के बैंक खाते में एक हजार रूपये की राशि जारी की। जिले भर में उत्सव के वातावरण में यो जना का क्रियान्वयन आरंभ हुआ। योजना से लाभांवित महिलाओं ने लोक गीतों के माध्यम से योजना के गुण गाये तथा मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया। गंगेव विकासखण्ड के कई गांव में मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लाड़ली बहना योजना को प्रदर्शित किया। विकासखण्ड की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत भवन तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों को लाड़ली बहना रंगोली से सजाया गया। नईगढ़ी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चकरहन टोला में जन अभियान परिसर की प्रस्फुटन समिति के सदस्यों ने महिलाओं के साथ मिलकर लाड़ली बहना उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने लोक गीत के माध्यम से मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया। योजना से लाभांवित हितग्राहियों ने अपने घरों में दीप जलाकर तथा दीप मलायें बनाकर खुशियां प्रकट की। जिले भर में उल्लास के वातावरण में लाड़ली बहना उत्सव आयोजित किया गया।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...

    Rewa

    रीवा में सड़क चौड़ीकरण के लिए चला निगम का बुलडोजर

    करहिया से ढेकहा तक 13 दुकानों पर कार्रवाई, 1 दीवार ढहाई, विरोध...

    IndiaRewa

    Rewa Today: आज की 5 बड़ी खबरें | 24 जुलाई 2026

    रीवा में एक्शन का दिन: नशे में हंगामा करने वाला प्रधान आरक्षक...