Saturday , 12 September 2026
    (रीवा समाचार)

    Rewa accident: रीवा में बड़ा सड़क हादसा, ड्राइवर को आई झपकी चारों खाने चित हुई यात्री बस

    Rewa accident: रीवा के गुढ़ बायपास पर ड्राइवर को झपकी आ गई और नफीस ट्रैवल्स की बस सड़क से उतर गई। घटना शुक्रवार सुबह की है। हादसा नेशनल हाईवे 39 रीवा सीधी रोड पर गुढ़ बायपास के पास हुआ। सड़क हादसे में बस में सवार लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी शैल यादव ने बताया कि नफीस बस (एमपी 13 पी 1217) सूरत से सीधी होते हुए गुढ़ जा रही थी।

    बस में करीब 30 लोग सवार थे। जिसमें 10 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। गुढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़ पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस धीरे चल रही थी, तभी पलटी। जिसके कारण लोगों को कम चोटें आईं। अगर बस की गति तेज होती तो कई लोगों की जान जा सकती थी।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रीवा की सिलपरा नहर ने फिर 2 शव उगले
    (रीवा समाचार)

    रीवा की सिलपरा नहर ने फिर 2 शव उगले

    रीवा शहर की जीवनदायनी सिलपरा नहर मैं ऐसा कोई हफ्ता नहीं बितता,...

    (रीवा समाचार)

    नेशनल वर्सेज – इंटरनेशनल मेकअप लॉक तकनीक की मास्टर क्लास रीवा में हुई संपन्न

    रीवा के बिहार बिछिया नदी के किनारे स्थित इको पार्क में मेकअप...

    City Kotwali police apprehended three gamblers with ₹10,000.
    (रीवा समाचार)

    सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन जुआरीओं को 10000 के साथ पकड़ा

    गुड चौराहे के पास खेल रहे थे जुआ रीवा सिटी कोतवाली पुलिस...

    अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव
    (रीवा समाचार)IndiaMadhya-PradeshRewa

    अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव

    मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में...