Saturday , 31 October 2026
    Rewa

    Rewa Breaking: कोल भवन कोलगढ़ी में जीर्णोद्धार के साथ भगवान बिरसा मुंडा,शबरी माता की लगेगी प्रतिमा – मुख्यमंत्री

     रीवा में कोल भवन  कोलगढ़ी में जीर्णोद्धार के साथ भगवान बिरसा मुंडा,शबरी माता की लगेगी प्रतिमा – मुख्यमंत्री


    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने त्योंथर के कोलगढ़ी का जीर्णोद्धार का भूमि पूजन करते हुए कहा  कोल समाज को मान,सम्मान और स्वाभिमान दिया गया है यही नहीं मुख्यमंत्री ने कहाभू अधिकार पत्र प्राप्त करने वाले कोल भाइयों को आवास की भी सुविधा मिलेगी रीवा जिले के त्योंथर में कोल जनजातीय सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने  कहा  कोलगढ़ी के जीर्णोद्धार का शुभारंभ करके कोल समाज को मान, सम्मान और स्वाभिमान दिया गया है।

    आज का दिन त्योंथर के लिए ऐतिहासिक दिन है। कोलगढ़ी के जीर्णोद्धार के लिए 3.24 करोड़ से अधिक रुपए मंजूर किए गए हैं। कोलगढ़ी में भगवान बिरसा मुंडा और माता शबरी की प्रतिमा लगाई जाएंगी तथा टमस नदी में घाट का निर्माण कराया जाएगा। रीवा में कोल भवन का निर्माण कराया जाएगा, जहां कोल समाज के बच्चों को रहने की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तीन हजार से अधिक हितग्राहियों को भू-अधिकार पत्र प्रदान किए गए हैं। इन्हें आवासीय अधिकार पत्र के साथ-साथ आवास की भी सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कल का दिन प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपए की राशि जारी की जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगर के प्रत्येक वार्ड में लाड़ली उत्सव का आयोजन होगा। कल का दिन महिलाओं के लिए स्वर्णिम युग प्रारंभ होने जैसा है। किसानों के लिए 13 जून को ब्याज माफी की राशि अंतरित की जाएगी। साथ ही किसान सम्मान निधि की राशि भी किसानों को जारी की जाएगी।

    इसी दिन किसानों को फसल बीमा योजना की 2300 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की जाएगी। मेरा जीवन गरीबों की सेवा के लिए है। मैं जिऊंगा आपके लिए और मरूंगा भी आप ही के लिए।मुख्य समारोह स्थल में पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान किया। उन्होंने माता शबरी तथा भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने आमजनों के बीच जाकर संवाद किया तथा हितग्राहियों पर पुष्पवर्षा करके उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री का स्वागत लोकनृत्य कोलदहका तथा गुदुम बाजा लोक नृत्य से किया गया।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने त्योंथर सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का  शिलान्यास भी किया साथ ही आवासीय भूअधिकार योजना के हितग्राहियों को वितरित किये पट्टे त्योंथर में 84.99 करोड़ रूपये की लागत की त्योंथर सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना से विकासखण्ड त्योंथर के 52 ग्रामों के लगभग 8 हजार किसानों की 7600 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। परियोजना में टमस नदी से 2.66 क्यूमेक पानी का उद्वहन कर पाइपलाइन द्वारा किसानों के खेतों में अंतिम छोर तक पहुंचाया जायेगा। परियोजना को वर्ष 2026 तक पूर्ण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Patwari suspended for negligence; find out the full story
    Rewa

    लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

    रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

    Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
    Rewa

    रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...

    Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
    Rewa

    बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

    गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

    Rewa

    अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

    कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...