Saturday , 22 August 2026
    (रीवा समाचार)

    Rewa News: रीवा गैंगरेप पीड़िता ने कहा घर से निकलना मुश्किल,तबाह हो गई जिंदगी आंखों के सामने है खौफनाक मंजर

    Rewa News Rewa gang rape victim said it is difficult to leave the house, life has been destroyed, a horrifying scene is in front of the eyes

    Rewa News: 21 अक्टूबर को रीवा में पति के साथ पिकनिक मनाने गई नवविवाहिता के साथ बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके सिर पर बोतल फोड़ दी और पति को बंधक बना लिया। फिर पति के सामने ही पत्नी से दुष्कर्म किया। वीडियो भी बनाया। हालांकि पुलिस ने इस घटना के सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन हैवानियत का वह खौफनाक मंजर आज भी पीड़ित दंपती की आंखों में है। उसे याद कर वे आज भी सहम जाते हैं। इस वजह से उन्होंने घर से निकलना भी बंद कर दिया है।

    माता-पिता को डर है कि कहीं पीड़ित बहू-बेटा आत्महत्या न कर लें, इसलिए वे उन पर लगातार नजर रखते हैं। रात-रात भर जागते रहते हैं। दैनिक भास्कर ने जब पीड़ित परिवार से बात की तो वे अपना दर्द बयां करते हुए रो पड़े। पिता ने कहा- सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद जब बेटे-बहू को आत्महत्या की योजना बनाते सुना तो हमारे पैरों तले जमीन खिसक गई। अब हम पति-पत्नी रात-रात भर जागते रहते हैं।

    नजर रखते हैं कि वे कोई गलत कदम न उठा लें। रात को हम यह सुनिश्चित करते हैं कि वे दोनों सो जाएँ, तभी हम सोते हैं। कुछ घंटे सोने के बाद, मैं उनके उठने से पहले जाग जाता हूँ। जब मैं सोता हूँ, तो मेरी पत्नी जाग जाती है। जब मेरी पत्नी जाग जाती है, तो मैं सो जाता हूँ। वहीं। पीड़िता ने कहा-मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई है। दरिंदों के चेहरे मेरे सामने आते रहते हैं, जिससे मैं डर जाती हूं। मैं चार दीवारी में कैद हूं। कोशिश करने के बाद नींद आती है।मामला रीवा जिले के गुढ़ का है।

    21 अक्टूबर को पति-पत्नी दोपहर में दर्शन के लिए भैरव बाबा मंदिर गए थे। पति ने बताया कि दर्शन के बाद जब वह बाहर निकला तो आरोपी कुछ दूर खेत में लिट्टी-चोखा बना रहे थे। हम दोनों बाइक से निकले और कुछ दूर जाकर तालाब के पास एक चट्टान पर बैठकर बातें करने लगे।हमें पता नहीं था कि आरोपी हमारा पीछा कर रहे हैं। वे अचानक आए और हमें पीटना शुरू कर दिया।

    उन्होंने मुझे पकड़ लिया। वे मेरे सामने ही पत्नी से दुष्कर्म करते रहे। पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से 5 ने सामूहिक दुष्कर्म किया था जबकि 3 ने इसमें उनकी मदद की थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सभी आरोपी रिश्तेदार और पड़ोसी हैं। उन्होंने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया।

    https://rewatoday.in/ladli-behna-yojana-big-update-regarding-ladli-behna-yojana-next-installment/

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रीवा की सिलपरा नहर ने फिर 2 शव उगले
    (रीवा समाचार)

    रीवा की सिलपरा नहर ने फिर 2 शव उगले

    रीवा शहर की जीवनदायनी सिलपरा नहर मैं ऐसा कोई हफ्ता नहीं बितता,...

    (रीवा समाचार)

    नेशनल वर्सेज – इंटरनेशनल मेकअप लॉक तकनीक की मास्टर क्लास रीवा में हुई संपन्न

    रीवा के बिहार बिछिया नदी के किनारे स्थित इको पार्क में मेकअप...

    City Kotwali police apprehended three gamblers with ₹10,000.
    (रीवा समाचार)

    सिटी कोतवाली पुलिस ने तीन जुआरीओं को 10000 के साथ पकड़ा

    गुड चौराहे के पास खेल रहे थे जुआ रीवा सिटी कोतवाली पुलिस...

    अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव
    (रीवा समाचार)IndiaMadhya-PradeshRewa

    अविवाहित महिलाओ के लिए लाडली बहना योजना में बड़े बदलाव

    मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में...