Thursday , 5 March 2026
    Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

    Rewa Today : रीवा लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 19 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र

    Rewa Today: A total of 19 candidates filed nomination papers for Rewa Lok Sabha constituency.

    Rewa Today Desk : लोकसभा निर्वाचन 2024 में रीवा लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 19
    उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन 9
    उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा
    पाल ने बताया कि 4 अप्रैल को इंडियन नेशनल कांग्रेस दल के उम्मीदवार के रूप में श्रीमती नीलम
    मिश्रा ने नामांकन पत्र दाखिल किया। आज ही श्री विपिन सिंह पटेल ने राष्ट्रीय हिंद एकता दल, श्री
    दयाशंकर पाण्डेय ने भारतीय सम्पूर्ण क्रांतिकारी पार्टी तथा श्री रंजन गुप्ता ने राष्ट्रवादी भारत पार्टी
    के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में श्री ब्राम्हदत्त
    मिश्र, लालमणि कुशवाहा, सुशील कुमार मिश्रा सबके महाराज, अरूणेन्द्र नारायण पाण्डेय तथा श्री
    राजनारायण माण्डव ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।


    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसके पूर्व 30 मार्च को रामगोपाल सिंह ने पीपल्स
    पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। दो अप्रैल को जनार्दन
    प्रसाद मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी, बाबूलाल सेन ने मौलिक अधिकार पार्टी तथा अभिषेक कुमार
    पटेल ने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। तीन अप्रैल को
    अरूण तिवारी ने निर्दलीय, प्रसन्नजीत सिंह ने निर्दलीय, देवेन्द्र सिंह ने सपाक्स पार्टी, रामकुमार
    सोनी ने निर्दलीय, जनार्दन ने निर्दलीय तथा रोशनलाल कोल ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में
    नामांकन पत्र दाखिल किए। रीवा लोकसभा क्षेत्र में कुल 19 उम्मीदवारों द्वारा 27 नामांकन पत्र
    दाखिल किए गए हैं।


    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जाँच 5 अप्रैल को कलेक्ट्रेट
    कार्यालय में की जाएगी। उम्मीदवार तथा उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नामांकन पत्रों की
    जाँच की जाएगी। उम्मीदवार 8 अप्रैल को दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।
    इसी दिन उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी तथा उन्हें चुनाव प्रतीक आवंटित किए जाएंगे।
    मतदान के लिए 26 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है। मतदान जिले भर में बनाए गए 2014
    मतदान केन्द्रों में प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना शासकीय इंजीनियरिंग कालेज
    में विधानसभावार बनाए गए गणना कक्षों में 4 जून को प्रात: 8 बजे से होगी।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रमज़ान :जानिए इसकी असली अहमियत
    Active NewsIndiaInternational

    रमज़ान : रहमत, बरकत और इंसानियत का पाक महीना — जानिए इसकी असली अहमियत

    🌙 रिपोर्ट | विशेष लेख दुनिया भर के मुसलमानों के लिए पवित्र...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    Masked miscreants stole a Bolero parked outside a house.
    Active NewsRewa

    रीवा में सनसनी: नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो चुराई, CCTV फुटेज वायरल

    रीवा (मध्य प्रदेश)। शहर के समान थाना क्षेत्र के बेलोहन टोला में...

    आज का राशिफल – 26 अक्टूबर 2025
    Active News

    आज का राशिफल – 26 अक्टूबर 2025

    मेष राशि आज आपके लिए नवीन अवसर सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र...