रीवा के स्पोर्टस काम्पलेक्स में आयोजित किये जा रहे अखिल भारतीय गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट के चौथे दिन लीग मैच में न्यू लाइट क्लब जयपुर और तमिलनाडु पुलिस चेन्नई की टीमें विजेता रहीं। खेल एवं युवक कल्याण विभाग तथा भैयालाल शुक्ल सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट में पहले मैच में न्यू लाइट क्लब जयपुर ने परम स्पोर्टिंग जम्मू कश्मीर को 2-0 गोल से हराया जबकि दूसरे मैच में तमिलनाडु पुलिस चेन्नई विजेता रही।

विजेता टीम ने रीवा इलेवन को 8-0 गोल से हराया। प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने स्पोर्टस काम्पलेक्स में आयोजित मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया खेल प्रेमी दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। एक सप्ताह तक आयोजित हो रहे अखिल भारतीय फुटबाल टूर्नामेंट में देश की विभिन्न ख्यातिलब्ध टीमें हिस्सा ले रही हैं और रीवा की जनता इनका पूरे जोशों-खरोश के साथ मैदान में उत्साह बढ़ा रही है। टूर्नामेंट के पांचवे दिन 27 जुलाई को यंग बॉयज एफसी अकोला एवं देल्ही यूनाईटेंड क्लब के बीच पहला मैच खेला जायेगा जबकि दूसरे मैच में एलएनआईपी ग्वालियर का मुकाबला पंजाब पुलिस जालंधर से होगा। आयोजकों ने रीवा की खेल प्रेमी जनता से खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए मैदान में पहुंचने की अपील की है।
Rewa Today : All India Gold Cup Football Tournament New Light Club Jaipur and Tamil Nadu Police Chennai won their matches
Teams of New Light Club Jaipur and Tamil Nadu Police Chennai emerged victorious in the league match on the fourth day of the All India Gold Cup Football Tournament being organized at Sports Complex, Rewa. New Light Club Jaipur defeated Param Sporting Jammu and Kashmir by 2-0 goals in the first match of the national football tournament organized under the joint aegis of Sports and Youth Welfare Department and Bhaiyalal Shukla Seva Sansthan, while Tamil Nadu Police Chennai won the second match. The winning team defeated Rewa XI by 8-0 goals.

Former state minister and Rewa MLA Rajendra Shukla got introduced to the players in the match organized at the Sports Complex. The sports lovers encouraged the players. Various renowned teams of the country are participating in the All India Football Tournament being organized for a week and the people of Rewa are encouraging them in the field with full enthusiasm. On July 27, the first match of the tournament will be played between Young Boys FC Akola and Delhi United Club while in the second match LNIP Gwalior will face Punjab Police Jalandhar. The organizers have appealed to the sports lovers of Rewa to reach the ground to encourage the players.
Leave a comment