Saturday , 11 April 2026
    Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

    Rewa Today : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने लापरवाहों पर की कार्यवाही पीड़ित परिवार को दी गई चार लाख रुपए की सहायता राशि

    Rewa Today: Chief Executive Officer of District Panchayat took action against the negligent. An amount of Rs. 4 lakh was given to the victim's family.

    Rewa Today Desk : गत दिवस त्योंथर विकासखण्ड के ग्राम मनिका में खुले बोरवेल में गिरने से 6
    वर्षीय बालक की दुखद मौत हो गई। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 13 अक्टूबर 2023 तथा जिला पंचायतकार्यालय
    रीवा द्वारा 16 अक्टूबर 2023 एवं 7 मार्च 2024 को अनुपयोगी तथा खुले नल एवं बोरवेल तत्काल बंद कराने के
    निर्देश दिए गए थे। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा इन निर्देशों का पालन कराने के संबंध में
    प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया था। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ सौरभ सोनवणे ने ग्राम मनिका
    में अनुपयोगी और खुले बोरवेल से हुई दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए पंचायत समन्वयक अधिकारी प्रेम कुमार मिश्रा
    तथा मनिका के ग्राम रोजगार सहायक विकास मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


    जारी नोटिस के अनुसार ग्राम मनिका में खुले अनुपयोगी बोरवेल को बंद कराने में लापरवाही बरतने के
    कारण 12 अप्रैल को बोरवेल में गिर जाने से 6 वर्षीय बालक मयंक की दुखद मौत हो गई। यदि समय पर बोरवेल
    बंद करा दिया गया होता तो इस दुर्घटना को रोका जा सकता था। इसे गंभीर कदाचरण और लापरवाही मानते हुए
    श्री प्रेम कुमार मिश्रा को निलंबन का नोटिस दिया गया है। इसी मामले में ग्राम रोजगार सहायक मनिका विकास
    मिश्रा को संविदा अनुबंध समाप्त करने का नोटिस दिया गया है। इन दोनो कर्मचारियों को जिला पंचायत के मुख्य
    कार्यपालन अधिकारी ने 24 घंटे की अवधि में समक्ष में उपस्थित होकर नोटिस का उत्तर देने के निर्देश दिए हैं।
    उत्तर संतोषजनक न होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

    त्योंथर विकासखण्ड के ग्राम मनिका में गत दिवस बोरवेल दुर्घटना में 6 वर्षीय
    बालक मयंक की दुखद मृत्यु हो गई। मृत बालक के परिजनों को जिला रेडक्रास समिति की ओर से चार लाखरुपए
    की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। सहायता राशि का चेक मृतक के परिजनों को प्रदान कर दिया गया है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

    Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
    Collectorमऊगंज

    CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

    लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

    Rewa accident
    Active NewsIndia

    रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

    एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
    Active NewsIndia

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

    आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...