Monday , 7 September 2026
    Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

    Rewa Today : सी-विजिल मोबाईल एप से आम नागरिक कर सकते हैं चुनाव संबंधी शिकायत

    Rewa Today: Common citizens can make election related complaints through C-Vigil mobile app.

    Rewa Today Desk : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन प्रक्रियाओं को पारदर्शी और अधिक
    विश्वसनीय बनाने के लिए लोकसभा चुनाव 2024 में मोबाईल एप सी-विजिल उपयोग किया जा रहा है। इस
    मोबाईल एप का उपयोग विभिन्न चुनावों में किया जा चुका है। इसके अच्छें परिणामों को देखते हुए मध्यप्रदेश
    लोकसभा चुनाव 2024 में भी इस मोबाइल एप का उपयोग किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
    श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि सी-विजिल मोबाईल एप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति गोपनीय तरीके से
    निर्वाचन प्रक्रिया को दूषित करने वाली गतिविधियों, आचार संहिता के उल्लंघन की सूचना, फोटो एवं वीडियो के साथ
    बिना अपनी पहचान उजागर किये प्रेषित कर सकेगा। यह एप सिर्फ आदर्श आचरण संहिता लागू होने की अवधि में
    ही सक्रिय रहेगा।


    सी-विजिल मोबाईल एप एक नई प्रणाली है। इस मोबाईल एप को कोई भी व्यक्ति अपने एंड्रायड मोबाईल
    में डाउनलोड कर सकता है। इस एप के माध्यम से आम नागरिक भी आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत कर
    सकते हैं। इस मोबाईल एप के द्वारा कोई भी व्यक्ति आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित घटना की फोटो और
    वीडियो सीधे भारत निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को भेज सकता है। इस एप के
    माध्यम से की गई शिकायत जिला निर्वाचन कार्यालय के कंट्रोल रूम मेे भी दिखाई देगी। इस मोबाईल एप के
    माध्यम से प्राप्त शिकायत का निराकरण 100 मिनिट के भीतर किया जायेगा।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Artificial Colors in Food: Pros & Cons
    Active News

    Artificial Colors in Food: Pros & Cons

    Artificial food colors are widely used in processed foods, candies, drinks, and...

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

    Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
    Collectorमऊगंज

    CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

    लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...