Sunday , 12 April 2026
    Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

    Rewa Today : जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

    Rewa Today: District Election Officer inspected various polling stations of Municipal Corporation area

    Rewa Today Desk : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने रीवा नगर निगम क्षेत्र
    के विभिन्न मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया तथा मतदान केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के
    निर्देश दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने दीप ज्योति विद्यालय, शासकीय हाई स्कूल समान, कार्यालय कार्यपालन
    यंत्री विद्युत मंडल नेहरू नगर, एवं समुदायिक भवन नेहरू नगर में बनाये गये मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया
    तथा मतदान केन्द्रों में विद्युत पीने का पानी, शौचालय सहित परिसर में मतदान दिवस पर छाया के लिए टेंट की
    व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मतदान केन्द्रों में
    सही ढंग से रैम्प की व्यवस्था हो तथा जिन स्थानों में दो से अधिक मतदान केन्द्र हो वहां पानी के टैंकर की भी
    व्यवस्था सुनिश्चित करायें। उन्होंने मतदान केन्द्रों में निर्वाचन से संबंधित समस्त जानकारियों की लिखावट कराने
    की बात कही तथा निर्देश दिये कि आगामी दो दिन में सभी मतदान केन्द्रों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा ली
    जायं। इस दौरान एसडीएम हुजूर वैशाली जैन, मुख्य अभियंता शैलेन्द्र शुक्ला, तहसीलदार यतीश शुक्ला सहिनगर
    निगम अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

    Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
    Collectorमऊगंज

    CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

    लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

    Rewa accident
    Active NewsIndia

    रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

    एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
    Active NewsIndia

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

    आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...