Thursday , 10 July 2025
    Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

    Rewa Today : मतदाता जागरूकता के लिए मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन

    Rewa Today: Marathon race organized for voter awareness

    Rewa Today Desk : लोकसभा चुनाव में रीवा संसदीय क्षेत्र में लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं की
    अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान का संचालन किया जा
    रहा है। स्वीप गतिविधि के तहत आज मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ को पुलिस अधीक्षक
    विवेक सिंह, सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ सोनवणे ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सोनाली

    देव
    सहायक नोडल स्वीप भी उपस्थित रहीं। मैराथन दौड़ स्पोर्टस काम्पलेक्स से आरंभ होकर विश्वविद्यालय रोड होते
    हुए कालेज चौराहा, शिल्पी प्लाजा, सांई मंदिर, गायत्री मंदिर से होकर पुलिस कंट्रोल रूम में समाप्त हुई। मैराथन दौड़
    में महाविद्यालय एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों सहित
    पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने भाग लेकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर
    उपस्थित जनों को मतदाता की शपथ दिलाई गयी।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Active NewsIndia

    छेड़खानी के आरोप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पार्टी से निष्कासित

    Rewa Today Desk : सतना, मध्य प्रदेश — भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...

    उत्तराखंड में नया भूमि कानून लागू
    IndiaPolitics

    उत्तराखंड में नया भूमि कानून लागू: बाहरी लोग अब 11 जिलों में नहीं खरीद सकेंगे कृषि भूमि

    Rewa Today Desk : उत्तराखंड सरकार ने राज्य की संस्कृति और प्राकृतिक...