New India Literacy Programme- NILP
(रीवा समाचार)Rewaरीवा टुडे

Rewa Today News :रीवा जिले में 923349 असाक्षर व्यक्तियों को किया जायेगा साक्षर


(New India Literacy Programme- NILP) भारत सरकार के कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में व्यापक रूप से सभी के लिए शिक्षा के अन्तर्गत जिले के 923349 असाक्षर व्यक्तियों को विभिन्न संस्था के सहयोग से साक्षर करने का अभियान चलाया जायेगा। समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत एनसीईआरटी, एवं प्रौढ़ शिक्षा के समन्वय से जिला विकासखण्ड संकुल एवं ग्राम स्तर के अमले द्वारा सभी विभागों के साथ संयोजन कर राष्ट्रीय साक्षरता मिशन एवं राज्य साक्षरता मिशन के तहत क्रियान्वयन किया जायेगा।


कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम (New India Literacy Programme- NILP)का मुख्य उद्देश्य असाक्षरों को मूलभूत साक्षरता पठन-पाठन लेखन और संख्यात्मकता प्रदान करना है। उन्हें महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावसायिक कौशल तथा सतत रूप से शिक्षा प्रदान की जायेगी। उक्त कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु समूह के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की बालिकाएं, महिलाएं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ावर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग को शिक्षा दी जायेगी। इसमें ऐसे असाक्षर व्यक्तियों को जो पूर्व में संचालित साक्षरता योजनाओं मंि शामिल नहीं हुए थे। ऐसे व्यक्ति जिनके पास साक्षरता का प्रमाण पत्र नहीं है। ऐसे असाक्षर जो पूर्व में संचालित एनआईओएस द्वारा संपन्न परीक्षा में सी श्रेणी प्राप्त की हो।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Patwari suspended for negligence; find out the full story
Rewa

लापरवाही पर पटवारी निलंबित, जानें पूरा मामला

रीवा। स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर एसडीएम...

Rewa Body of an unidentified woman found near the new bus stand
Rewa

रीवा: नए बस स्टैंड के पास मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

रीवा। शहर के नए बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह ईंट-बालू के...

Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
Rewa

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

Rewa

अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...