Saturday , 11 April 2026
    Active NewsCollectorPoliticsरीवा टुडे

    Rewa Today : सीमावर्ती जिलों में भी मतदान और मतगणना में शराब बिक्री रहेगी प्रतिबंधित

    Rewa Today: Sale of liquor will be banned during voting and counting in border districts also.

    Rewa Today Desk : लोकसभा निर्वाचन में संसदीय क्षेत्र रीवा में 26 अप्रैल को तथा संसदीय क्षेत्र सीधी में
    19 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। इन दोनो जिलों में मतदान से 48 घंटे पहले शराब की बिक्री, भण्डारण तथा
    परिवहन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। मतगणना दिवस 4 जून को भी शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध
    रहेगा। इसके साथ-साथ आसपास के जिलों तथा उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्जापुर, चित्रकूट एवं प्रयागराज जिलों की
    सीमावर्ती शराब दुकाने मतदान के 48 घंटे पहले तथा मतगणना दिवस पर बंद रहेंगी। इस संबंध में सहायक
    आबकारी आयुक्त अनिल जैन ने बताया कि सीधी संसदीय क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा इस तिथि
    से सीधी और सिंगरौली जिलों से जुड़ी उत्तरप्रदेश के प्रयागराज एवं मिर्जापुर जिलों की तीन किलोमीटर परिधि की
    मदिरा दुकाने 17 अप्रैल को शाम 6 बजे से 19 अप्रैल को मतदान समाप्ति तक बंद रहेंगी। इसी तरह रीवा और
    सतना संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। रीवा, मऊगंज और सतना जिलों की सीमा में
    उत्तरप्रदेश के चित्रकूट, मिर्जापुर तथा प्रयागराज जिलों की तीन किलोमीटर की परिधि की शराब दुकाने 24 अप्रैल

    शाम 6 बजे से 26 अप्रैल को मतदान समाप्ति तक बंद रहेंगी। मतगणना दिवस 4 जून को भी ये सभी दुकाने
    मतगणना पूरी होने तक बंद रहेंगी। इन अवधि में शराब की बिक्री, परिवहन, भण्डारण, शराब वेयरहाउस तथा
    बॉटलिंग प्लांट भी पूरी तरह से बंद रहेंगे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

    Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
    Collectorमऊगंज

    CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

    लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

    Rewa accident
    Active NewsIndia

    रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

    एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
    Active NewsIndia

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

    आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...