Monday , 30 March 2026
    शराब दुकान
    BreakingCrimeMadhya-PradeshRewaरीवा टुडे

    Rewa Today : SDM हुजूर ने ग्राहक बनकर शराब दुकान में की छापेमारी

    Rewa Today: SDM Huzoor raided the liquor shop posing as a customer.

    Rewa Today Desk : एसडीएम हुजूर ने ग्राहक बनकर शराब दुकान में की छापेमारी महंगी दर पर शराब बेचने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में दुकान किस सीज


    विधानसभा निर्वाचन 2023 को शांतिपूर्ण ढंग से सपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में जिले में आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। इसी क्रम में गत रात्रि एसडीएम हुजूर अनुराग तिवारी ने रीवा शहर के पीटीएस स्थित कम्पोजिट शराब दुकान में देर रात तक शराब विक्री किये जाने की शिकायत पर छापेमारी की।

    एसडीएम ने ग्राहक बनकर शराब की मांग की जिस पर दुकानदार ने उन्हें प्रिंट रेट से अधिक दर पर शराब विक्री की बात कही तथा कहा कि रात में शराब का यही रेट है। एसडीएम एवं रिटर्निंग आफीसर अनुराग तिवारी ने आचार संहिता के उल्लंघन करने व प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर शराब की कालाबाजारी करने पर शराब दुकान को तत्काल सीज करवाया। इस दौरान तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। रीवा में शराब को लेकर आए दिनों इस तरीके के मामले देखने में नजर आते थे जब प्रशासन ने स्वयं चेक किया और मामला पकड़ में आया ज्यादा कीमत में शराब बेचने का देर रात तक दुकान खोलने का तो कार्रवाई कर डाली.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    BREAKING NEWS
    Breaking

    Rewa Today : Breaking News

    एक हैरान करने वाला वीडियो रीवा से निकलकर सामने आया है, हालांकि...

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय
    IndiaRewa

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय में शराबखोरी का खुलासा

    कमरे नंबर 10 में शराब पीते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी; जांच...

    two bullet hit
    IndiaRewa

    रीवा में 18 साल के युवक पर फायरिंग, पेट में लगी दो गोलियां: हालत गंभीर

    रीवा: शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में देर रात फायरिंग की सनसनीखेज...

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका

    कई मकानों को नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच रीवा (मध्य प्रदेश)।...