Tuesday , 10 March 2026
    Active NewsBreakingCollectorरीवा टुडे

    Rewa Today : बाल विवाह करने पर होगी सजा और जुर्माना

    Rewa Today: There will be punishment and fine for child marriage

    Rewa Today Desk : बाल विवाह सामाजिक कुरीति के साथ कानूनी रूप से अपराध है। विवाह के लिए
    कन्या की आयु 18 वर्ष से अधिक तथा वर की आयु 21 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है। इस निर्धारित आयु से
    कम आयु के कन्या तथा वर का विवाह कानूनन अपराध है। इस तरह का बाल विवाह करने वाले और उसे संपन्न
    कराने वाले को दो वर्ष तक की सजा तथा एक लाख रुपए का जुर्माना हो सकता है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम
    अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि सभी माता-पिता अपने बेटे और बेटी का विवाह उचित आयु में करें। कम आयु में बेटी शारीरिक और मानसिक रूप से विवाह के योग्य नहीं होती है। बाल विवाह गंभीर सामाजिक कुरीति है। इसे रोकने के लिए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 लागू किया गया है। इसके तहत बाल विवाह से पीड़ितों को सुरक्षा और राहत प्रदान करने के साथ-साथ बाल विवाह को प्रोत्साहित करने एवं उसे संपन्न कराने वालों पर कठोर दण्ड का प्रावधान है। जिसमें दो वर्ष की जेल तथा एक लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है।


    जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आमजनता से अपील करते हुए कहा है कि समाज में अब बाल विवाह की
    घटनाएं लगभग न के बराबर होती हैं। लेकिन यदि कहीं पर भी बाल विवाह संपन्न कराने का प्रयास किया जा रहा
    है तो आमजन तत्काल महिला एवं बाल विकास विभाग अथवा पुलिस थाने को इसकी सूचना दें। विवाह संपन्न
    कराने वाले धर्मगुरू तथा विवाह से संबंधित व्यवस्थाओं जैसे बारातघर, हलवाई, विवाह घर संचालक, बैण्डबाजे वाले आदि बाल विवाह होने पर तत्काल सूचना दें। बाल विवाह को रोकने के लिए जिले भर में एसडीएम की अध्यक्षता में उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। बाल विवाह को रोकने के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका प्रभारी सहायक संचालक अनिल जैन को बनाया गया है। उनका मोबाइल नम्बर 9893662009 है। बाल विवाह की शिकायत चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नम्बर 1098 पर भी की जा सकती है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    रमज़ान :जानिए इसकी असली अहमियत
    Active NewsIndiaInternational

    रमज़ान : रहमत, बरकत और इंसानियत का पाक महीना — जानिए इसकी असली अहमियत

    🌙 रिपोर्ट | विशेष लेख दुनिया भर के मुसलमानों के लिए पवित्र...

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    Masked miscreants stole a Bolero parked outside a house.
    Active NewsRewa

    रीवा में सनसनी: नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो चुराई, CCTV फुटेज वायरल

    रीवा (मध्य प्रदेश)। शहर के समान थाना क्षेत्र के बेलोहन टोला में...

    आज का राशिफल – 26 अक्टूबर 2025
    Active News

    आज का राशिफल – 26 अक्टूबर 2025

    मेष राशि आज आपके लिए नवीन अवसर सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र...