प्रत्येक रविवार को रीवा से चलेगी साउथ के लिए चर्ल पल्ली एक्सप्रेस हैदराबाद जाना हुआ आसान
India

प्रत्येक रविवार को रीवा से चलेगी साउथ के लिए चर्ल पल्ली एक्सप्रेस हैदराबाद जाना हुआ आसान

The Cherlapally Express to the South will run from Rewa every Sunday, making travel to Hyderabad easy.

Rewa Today Desk : पिछले साल की तरह इस साल भी गर्मियों में रीवा साउथ से जुड़ा, चार फेरे के लिए रीवा से चलेगी चर्ल पल्ली एक्सप्रेस, जिसे नंबर दिया गया है। 02158, रीवा से रविवार सुबह 12:30 पर हुई रवाना। रीवा से यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को सुबह 12:30 पर चलकर दूसरे दिन चार्ल पल्ली 14.45 पर पहुंचेगी। वहां से यह ट्रेन 02157 नंबर से बनकर चलेगी।अभी तक रीवा से साउथ के लिए कोई ट्रेन नहीं थी।


इनको होगा फायदा


इस ट्रेन के चलने से रीवा ,सतना, मैहर ,कटनी के लोगों को सागर ,भोपाल, नागपुर, हैदराबाद, जाने के लिए एक बेहतर ट्रेन मिल गई है। अभी तक रीवा से हैदराबाद के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं थी। मरीज को भी नागपुर जाने के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन मिल गई है। इस ट्रेन के चलने से भोपाल जाने वालों को बेहद लाभ होगा। पिछले साल रेलवे ने गर्मियों के मौसम को देखते हुए रीवा से चर्ल पल्ली चलाई थी। जिसे भारी सफलता मिली थी। यह ट्रेन पूरी तरीके से भरी हुई आती थी, और भरी हुई जाती थी। जिसके चलते रेलवे ने इस साल भी रीवा से तेलंगाना के चर्ल पल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया था।


यह है टाइम टेबल, इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन


यह ट्रेन रीवा से प्रत्येक रविवार को 12:30 पर चलेगी ,और दूसरे दिन 14:45 पर चर्ल पल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन फिलहाल 7 जून 14 जून 21 जून और 28 जून को रीवा से चलेगी और चर्लपल्ली से 8 जून सोमवार को 15 जून 22 जून और 29 जून को रीवा के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन के चलने से रीवा के अलावा सतना, मैहर ,कटनी, मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना ,कमलापति, इटारसी, बैतूल, अमला ,नागपुर ,वलासा, शिरपुर, कागजनागर, बेलमपल्ली ,मानश्रीमाल, पेडमपल्ली, कांची पीठ, जनगांव होते हुए चर्लपल्ली पहुंचेगी।

इस ट्रेन के चलने से रीवा, सतना, मैहर, कटनी, सागर के लोगों को भोपाल और नागपुर के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन भी मिल गई है। जिसको लेकर यात्रियों में बेहद प्रसन्नता है। रीवा से लेकर चर्ल पल्ली पहुंचने तक यह ट्रेन 16 घंटे 15 मिनट का समय लेगी। रीवा की बात की जाए तो रीवा से साउथ जाने वाले अभी तक बेहद कठिनाई का सामना करके साउथ जाया करते थे। रीवा से पहले सतना या जबलपुर या नागपुर उसके बाद आगे का रास्ता तय करते थे, कहां जा सकता है, साउथ के लिए सीधी ट्रेन, सीधा सफर,यात्रियों में बेहद उत्साह ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

India

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 8-9 अगस्त को अंडमान-निकोबार दौरे पर

सेल्युलर जेल में देंगे श्रद्धांजलि REWA TODAY DESK । भारत के उपराष्ट्रपति...

India

केंद्र सरकार की GOBARdhan योजना को कैबिनेट की मंजूरी,

₹23,731 करोड़ से बनेगा स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण विकास का नया REWA...

India

आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, टीचर और वर्कर प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू,

10 अगस्त तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन rewa today desk । महिलाओं के...