Sunday , 5 April 2026
    रीवा में पारा तेजी से लुढ़का सात के नीचे आया
    Madhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

    rewa today :रीवा में पारा तेजी से लुढ़का सात के नीचे आया

    The mercury dropped rapidly in Rewa and came below seven.

    Rewa Today Desk :ठंड धीरे-धीरे प्रदेश को अपने आगोश में ले रही है. फिर रीवा कैसे ना अछूता हो, रीवा में भी तेज ठंड पड़ने के आसार नजर आने लगे हैं. रात के तापमान में तेजी से गिरावट नजर आ रही है. वहीं दूसरी और दिन का तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है. कैसा रहा आज का मौसम आज के मौसम की बात की जाए तो जहां कल दिन का तापमान 24. 4 डिग्री सेल्सियस था. उसमें थोड़ी सी गिरावट हुई ,दिन का तापमान 24.02 डिग्री सेल्सियस रहा .

    वही रात की बात की जाए तो कल पारा 8.02 डिग्री सेल्सियस पर था. जो गिरकर 6.8 डिग्री हो गया. इसका सीधा सा अर्थ है, रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई. जिसका असर भी देखने में नजर आया, कड़ाके की ठंड के आसार आज दिनभर नजर आए, आज हवा की दिशा उत्तर पूर्व की ओर थी, वहीं धूप 7:19 पर निकली, सुबह की आद्रता 100 रही, शाम की आद्रता 25% रिकॉर्ड की गई. वहीं कल की बात की जाए तो कल धूप 7:15 पर निकली थी. और सुबह की आद्रता 33% थी. जिस तरीके से मौसम विभाग लगातार रोज के आंकड़े देकर यह बता रहा है ,आगे आने वाले समय में पारा 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे जा सकता है. 5 डिग्री सेल्सियस का सीधा सा अर्थ है कड़ाके की ठंड. इसके असर नजर आने लगे हैं. लेकिन शहर में अभी भी आलव का इंतजाम नहीं है. अगर इसी तरीके से तापमान में गिरावट हुई, तो उन जगहों पर जहां पर घनी आबादी है. गरीब तबके के लोग ज्यादा रहते हैं. अलाव के सहारे अपनी रात काटते हैं, उनको बेहद परेशानी हो सकती है.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    pm yojna
    Rewa

    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिलेगी मुफ्त बिजली और होगा पर्यावरण संरक्षण

    रीवा 01 अप्रैल 2026. भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

    ‘School Chalo Abhiyan’ Launched in Rewa; Mauganj Ranks No. 1 in the State
    IndiaRewa

    Rewa Today: ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत

    5.5 लाख बच्चों के नामांकन का लक्ष्य, मऊगंज प्रदेश में नंबर-1 रीवा।...

    Uproar at Rewa's Ghoghar Cemetery: Stone-Pelting Erupts Over Protest Against Illegal Encroachment
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा के घोघर कब्रिस्तान में बवाल, अवैध कब्जे के विरोध पर पथराव

    वक्फ बोर्ड की जमीन पर विवाद, कई लोग घायल; जांच के आदेश...