Thursday , 2 April 2026
    (रीवा समाचार)Madhya-PradeshRewa

    The Name Of Rewa Railway Station In Amrit Bharat Station Scheme Will Open New Avenues Of Development – Maharaja Pushparaj Singh

    अमृत भारत स्टेशन योजना में रीवा रेलवे स्टेशन का नाम विकास के नए रास्ते खोलेगा -महाराजा पुष्पराज सिंह

    पूर्व मंत्री भाजपा नेता महाराजा पुष्पराज सिंह ने होटल रीवा राज विलास में पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की 30 जून को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (MODI) को मेल के द्वारा रीवा रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना स्कीम के तहत जोड़ने की मांग की थी

    जिस के चलते प्रधानमंत्री के द्वारा अमृत भारत स्कीम में रीवा रेलवे स्टेशन को जोड़ा गया है जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री 6 अगस्त को करने जा रहे हैं पूरे देश में 508 रेलवे स्टेशन मैं एक साथ काम का भूमि पूजन , शिलान्यास और उद्घाटन, पुन: विकास के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा रीवा रेलवे स्टेशन मैं भी शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया है

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (MODI)के कर कमलों द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 6 अगस्त को सुबह 9:30 बजे रीवा रेलवे स्टेशन मैं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी(MODI) सीधे जुड़ेंगे महाराजा पुष्पराज सिंह ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 86,336 करोड़ रुपए लागत से अधिक की लगभग 40 परियोजनाओं का कार्य चल रहा है अमृत योजना में रीवा रेलवे स्टेशन का नाम जोड़ना रीवा में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा इसे रीवा जिले की बड़ी उपलब्धि के रूप में भी देखा जा सकता है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    pm yojna
    Rewa

    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिलेगी मुफ्त बिजली और होगा पर्यावरण संरक्षण

    रीवा 01 अप्रैल 2026. भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

    रीवा में भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई
    (रीवा समाचार)India

    रीवा में भ्रष्ट पुलिसकर्मियों पर लगातार कार्रवाई

    2 महीने में तीसरी बड़ी सस्पेंशन, सेमरिया थाना स्टाफ निलंबित रीवा। मध्यप्रदेश...

    ‘School Chalo Abhiyan’ Launched in Rewa; Mauganj Ranks No. 1 in the State
    IndiaRewa

    Rewa Today: ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत

    5.5 लाख बच्चों के नामांकन का लक्ष्य, मऊगंज प्रदेश में नंबर-1 रीवा।...