Tuesday , 7 April 2026
    Madhya-Pradesh

    15 नवंबर रीवा सीधी सिंगरौली समेत पूरे राज्य में बड़ा बदलाव, मौसम विभाग ने दे दी चेतावानी हो जाए तैयार – Rewa News

    Rewa News: मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है. प्रदेश में अधिकतम तापमान जहां 32 डिग्री सेल्सियस और उससे नीचे बना हुआ है, वहीं न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. लगभग सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है. बीते दिन की बात करें तो मप्र में सबसे कम तापमान वाला शहर पचमढ़ी रहा. यहां न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शाजापुर में 13.7 डिग्री सेल्सियस, अनपुर में 13.9 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 15.2 डिग्री सेल्सियस, राजगढ़ और मंडला में 15.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

    सबसे ज्यादा तापमान बड़वानी जिले में दर्ज किया गया. यहां कल 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. सबसे ज्यादा तापमान वाले पांच जिले रतलाम, नीमच, उज्जैन और आगर मालवा हैं. रविवार की बात करें तो मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि मौसम साफ रहेगा और 8 से 10 घंटे बारिश होगी. की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है. साथ ही लोगों को सुबह और रात में ठंड का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार रबी की फसलों की बुआई के लिए यह सबसे अच्छा समय है। बता दें कि नवंबर शुरू होते ही राजधानी भोपाल में रात का तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

    पिछले 10 सालों में ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिला है, लेकिन फिलहाल इस साल तापमान उतना अधिक नहीं है। दरअसल उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद पूरे मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने लगती है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में उत्तर से ठंडी हवाएं आने लगती हैं, लेकिन फिलहाल बंगाल की खाड़ी में पूर्वी हवाएं तेज हैं। अगर ये हवाएं मप्र में आती हैं तो उत्तरी हवाएं तेज नहीं होंगी। इस वजह से इस सप्ताह तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है, लेकिन 15 तारीख के बाद मप्र में उत्तरी हवाओं के कारण पारा तेजी से गिर सकता है और मप्र वासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Uproar at Rewa's Ghoghar Cemetery: Stone-Pelting Erupts Over Protest Against Illegal Encroachment
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा के घोघर कब्रिस्तान में बवाल, अवैध कब्जे के विरोध पर पथराव

    वक्फ बोर्ड की जमीन पर विवाद, कई लोग घायल; जांच के आदेश...

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका

    कई मकानों को नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच रीवा (मध्य प्रदेश)।...

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...