
Rewa Today Desk : रीवा शहर में पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के पचमठा आश्रम का जीर्णोंद्वार कार्य अंतिम चरण में है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आगामी 27 जुलाई को विकास पर्व पर उनके रीवा जिले के भ्रमण के दौरान इसका लोकार्पण प्रस्तावित है। पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल एवं कलेक्टर ने पचमठा का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये।
रीवा के पचमठा आश्रम के विषय में मान्यता है कि आदि शंकराचार्य अपने भारत भ्रमण के दौरान यहां आये थे जिनके कारण यह पाचवे मठ के तौर पर स्थापित है। पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री शुक्ल के प्रयासों से पचमठा आश्रम का जीर्णोंद्वार किया जा रहा है, बीहर नदी के किनारे स्थित इस पचमठा आश्रम में भारत के चारों मठों की स्थापना की जा रही है साथ ही यहां के प्राचीन मंदिरों का पुर्नरूद्वार करके संपूर्ण परिसर को आकर्षक व सुंदर बनाया गया है निर्माणाधीन रिवर फ्रंट के किनारे स्थित पचमठा आश्रम के जीर्णोंद्वार से इसका प्राचीन वैभव पुन: लौट आया है और यहां आने से नैसर्गिक व आध्यात्मिक भाव आयेंगे। पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक ने निर्माण एजेंसी को गेट सहित सभी कार्य तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि नियत तिथि में मुख्यमंत्री द्वारा इसका लोकार्पण कराया जा सके। इस दौरान आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, अधीक्षण यंत्री शैलेन्द्र शुक्ला, कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड अनुज प्रताप सिंह, कार्यपालन यंत्री एचके चतुर्वेदी सहित विभागीय अधिकारी व निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Rewa Today : Renovation work of Pachmatha Ashram in final stage, inauguration proposed by Chief Minister

Rewa Today Desk :The restoration work of Pachmatha Ashram of mythological and historical importance in Rewa city is in the final stage. It is proposed to be inaugurated by State Chief Minister Shivraj Singh Chouhan during his visit to Rewa district on coming 27th July on Vikas Parv. Former minister and Rewa MLA Rajendra Shukla and collector visited Pachmatha to review the preparations and gave instructions to complete the remaining works soon.
Regarding Pachmatha Ashram of Rewa, it is believed that Adi Shankaracharya had come here during his visit to India, due to which it is established as the fifth Math. Pachmatha Ashram is being renovated with the efforts of former minister and Rewa MLA Mr. Shukla, all the four monasteries of India are being established in this Pachmatha ashram located on the banks of river Bihar, along with renovating the ancient temples here, the entire complex is being renovated. It has been made attractive and beautiful, its ancient splendor has returned from the renovated gate of Pachmatha Ashram, located on the banks of the river front under construction, and coming here will bring natural and spiritual feelings. Former Minister and Rewa MLA instructed the construction agency to complete all the works including the gate immediately so that it could be inaugurated by the Chief Minister on the due date. During this, Commissioner Municipal Corporation Smt. Sanskriti Jain, Superintending Engineer Shailendra Shukla, Executive Engineer Housing Board Anuj Pratap Singh, Executive Engineer HK Chaturvedi along with departmental officers and representatives of the construction agency were present.
Leave a comment