Rewa Today Desk :रीवा जिला दण्डाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के तहत जिले के 4 आदतन अपराधियों को जिला बदर किये जाने का आदेश जारी किया है। उन्होंने आशीष उर्फकरण उपाध्याय निवासी खोहा थाना अतरैला, राहुल सिंह उर्फपवन सिंह निवासी माजन थाना पनवार, संतोष शुक्ला निवासी पलिया लौर हाल निवास नई बस्ती पड़रा थाना सिविल लाइन रीवा एवं सचिन कुशवाहा निवासी बैजनाथ थाना चोरहटा को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर किये जाने का आदेश दिया है।

रीवा विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान 17 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से अपरान्ह 6 बजे तक होगा। जबकि मतगणना 3 दिसंबर को प्रात: 8 बजे से प्रारंभ होगी। रीवा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्देश दिये हैं कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के संपन्न होने तक अवकाश के दिनों में भी सभी कार्यालय खुले रखे जायं तथा वहां एक कर्मचारी की नियमित ड्यूटी भी लगायी जाय। कलेक्टर रीवा का साफ तौर से कहना है छुट्टी के दिन भी ऑफिस के दरवाजे खुले होने चाहिए. वहां पर किसी न किसी की उपस्थिति मौजूद होनी चाहिए. निर्वाचन का कार्य सर्वाधिक जरूरी है. इसे हर हाल में बेहतर तरीके से संपादित करना है. किसी भी तरीके की चूक नहीं होनी चाहिए. सभी कर्मचारी और अधिकारी खास तौर से इस बात का ध्यान दें. उनके दफ्तर छुट्टी के दिन भी खुले मिलनी चाहिए.
Voting will be from 7 am to 6:00 pm, offices will remain open even on holidays, four became habitual criminals in District Badar
Rewa District Magistrate Mrs. Pratibha Pal has issued an order to banish 4 habitual criminals of the district under Section 5 of the Madhya Pradesh State Security Act 1990. He ordered transfer of Ashish alias Karan Upadhyay, resident of Khoha police station Atraila, Rahul Singh alias Pawan Singh, resident of Majan police station Panwar, Santosh Shukla resident of Palia Laur Hall, residence Nai Basti Padra police station Civil Line Rewa and Sachin Kushwaha resident Baijnath police station Chorhata for a period of one year. Have ordered.
Voting for Rewa assembly elections will be held on November 17 from 7 am to 6 pm. Whereas the counting of votes will start at 8 am on December 3. Rewa Collector and District Election Officer Mrs. Pratibha Pal has directed that till the completion of Assembly Elections 2023, all the offices should be kept open even during holidays and an employee should also be put on regular duty there. Collector Rewa clearly says that the doors of the office should be open even on holidays.
There must be someone’s presence there. The work of election is most important. It has to be edited in a better way in any case. There should not be any mistake of any kind. All employees and officers should especially pay attention to this. Their offices should be open even on holidays.
Leave a comment