Monday , 20 April 2026
    लोकतंत्र के उत्सव में अधिक से अधिक मतदान के लिये पात्र मतदाताओं के प्रेरित करें - जिला निर्वाचन अधिकारी
    CollectorMadhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

    rewa today :लोकतंत्र के उत्सव में अधिक से अधिक मतदान के लिये पात्र मतदाताओं के प्रेरित करें – जिला निर्वाचन अधिकारी

    Motivate eligible voters to vote more and more in the celebration of democracy - District Election Officer

    Rewa Today Desk :व्यापारी संगठनों एवं औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों की बैठक के बाद ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान करने की रूपरेखा बनाई गई विधानसभा निर्वाचन 2023 में जिले के मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से पात्र मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने तथा उनसे अनिवार्यत: मतदान कराने हेतु स्वीप गतिविधि अन्तर्गत व्यापारी संगठनों एवं औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों की बैठक सपन्न हुई।


    मतदाता जागरूकता अन्तर्गत आयोजित बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि लोकतंत्र के उत्सव में अधिक से अधिक मतदान के लिये मतदाताओं को जागरूक किया जाय तथा औद्योगिक इकाईयों व व्यापारी संगठन अपने यहां काम करने वाले श्रमिकों व कर्मचारियों को अनिवार्यत: मतदान करने हेतु प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस पर श्रमिकों व कामगारों को मतदान करने के लिये अवकाश दिया जाता है अत: वह अवकाश का उपयोग मतदान करने में करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपेक्षा की कि व्यापारी संगठन व औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधि अपने संस्थान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम व गतिविधियाँ आयोजित करें तथा मतदान करने के लिये उन्हें प्रेरित व प्रोत्साहित करें।


    बैठक में नोडल अधिकारी स्वीप डॉ. सौरभ सोनवणे ने कहा कि शहर के भीड़-भाड़ वाले स्थानों में स्वीप गतिविधियाँ आयोजित कर लोगों को मतदान करने के लिये प्रेरित किया जायेगा। सेल्फी प्वांइट बनाकर तथा नुक्कड़ नाटक आदि गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया जायेगा। इस अवसर पर औद्योगिक इकाईयों व व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने आश्वस्त किया कि जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ाने में वह पूरी तरह सहयोग करेंगे तथा अपने यहां कार्यरत श्रमिकों को मतदान करने के लिये प्रेरित व प्रोत्साहित करेंगे। प्रतिनिधियों ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने व जागरूकता कार्यक्रम के लिये अपने बहुमूल्य सुझाव भी दिये।


    बैठक में यह रहे शामिल
    बैठक में अध्यक्ष इन्डस्ट्रीज एसोशियेशन राजीव खन्ना, रफीक मनिहार सचिव रेवांचल चेम्बर, मनिक सोनी, शैलेन्द्र पाण्डेय, दीपक डिगानी, मोहित सचदेवा, श्रीमती गरिमा शुक्ला, यूके तिवारी, जेपी तिवारी, नीरज श्रीवास्तव, बालकृष्ण तिवारी सहित प्रतिनिधिगण तथा सहायक नोडल अधिकारी स्वीप आशीष द्विवेदी उपस्थित रहे.

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

    Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
    Collectorमऊगंज

    CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

    लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

    pm yojna
    Rewa

    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिलेगी मुफ्त बिजली और होगा पर्यावरण संरक्षण

    रीवा 01 अप्रैल 2026. भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...