सुपर अस्पताल का एक और कारनामा ह्मदय रोग विभाग में पेसमेकर इम्प्लांट कर बचायी गई मरीजों की जान
HealthMadhya-PradeshRewarewa todayरीवा टुडे

rewa today :super अस्पताल का एक और कारनामा ह्मदय रोग विभाग में pacemaker इम्प्लांट कर बचायी गई मरीजों की जान

Another feat of Super Hospital, lives of patients were saved by implanting pacemakers in the heart disease department.

Rewa Today Desk :विश्व की सर्वोच्च तकनीक, (एलबीबी पेसिंग) से पेसमेकर इंप्लांट करके सुपरस्पेशलिटी रीवा ने फिर इतिहास रचा। सुपरस्पेशलिटी रीवा के कार्डियोलॉजी विभाग ने हृदय के अत्यंत जटिल प्रोसीजर करके कई इतिहास रचे हैं और अब तक 6 हजार से अधिक लोगों की जान बचाई है। इसी कड़ी में डॉ. एस के त्रिपाठी, सह प्राध्यापक कार्डियोलॉजी ने विश्व की नवीनतम तकनीक एलबीबी पेसिंग कर एक ही सप्ताह में दो मरीजों की जान बचाई।

अधीक्षक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल अक्षय श्रीवास्तव ने बताया कि सामान्यतः जो पेसमेकर मरीजों को लगाए जाते हैं उनमें पेसमेकर लीड हृदय के एक चेंबर में इंप्लांट की जाती है जिससे भविष्य में हृदय की पंपिंग कम होने का खतरा बना रहता है। एलबीबी पेसिंग तकनीक में पेसमेकर की लीड हृदय के कंडक्शन सिस्टम में फिक्स की जाती है जिससे हृदय बिलकुल सामान्य तरीके से धड़कता है। यही कारण है कि इसमें हृदय की पंपिंग कम होने का खतरा नही होता और जिन मरीजों की पंपिंग पहले से कम है वो समय के साथ इस तकनीक से इंप्रूव भी होती है। तकनीक को सफल बनाने में कैथ लब टेक्नीशियन जय नारायण मिश्र, सत्यम शर्मा, मनीष सुमन और नर्सिंग स्टाफ इंद्रभान मांझी एवं ओ.टी. नर्सिंग इंचार्ज पुष्पेंद्र की अहम भूमिका रही.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट
Madhya-Pradesh

लाड़ली बहना योजना नई अपडेट: जुलाई 2026 की किस्त, पात्रता और नए बदलावों पर बड़ा अपडेट

REWA TODAY DESK मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना से...

jarjar sadak ke karan ho rahe hadse
IndiaRewa

रीवा की जर्जर सड़कें बन रहीं जानलेवा

गड्ढों के कारण बढ़ रहे हादसे, जनता में आक्रोश Rewa Today Desk...