जन सुनवाई में 44 आवेदन पत्रों में की गई सुनवाई
Madhya-PradeshRewaरीवा टुडे

rewa today :जन सुनवाई में 44 आवेदन पत्रों में की गई सुनवाई

44 applications were heard in the public hearing.

Rewa Today Desk :रीवा कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में साप्ताहिक जन सुनवाई का आयोजन किया गया। आमजनता के आवेदन पत्रों के निराकरण के लिए आयोजित जन सुनवाई में संयुक्त कलेक्टर आरके सिन्हा तथा डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले ने आमजनों के 44 आवेदन पत्रों में सुनवाई की। जन सुनवाई में रोहित निवासी रीवा ने सिरमौर चौराहा से बोदाबाग रोड में तत्काल सुधार के लिए आवेदन दिया। नगर निगम को आवेदन पत्र में कार्यवाही के लिए निर्देश दिए गए। श्रीनिवास पाण्डेय निवासी ग्राम पुरवा ने गांव में अवैध तरीके से बनाई जा रही सड़क का निर्माण रोकने के लिए आवेदन दिया। संयुक्त कलेक्टर ने तहसीलदार सिरमौर को मौके पर जाकर कार्यवाही के निर्देश दिए। गंगा प्रसाद तथा अन्य निवासी ग्राम गाढ़ा 138 दादर टोला ने 25 अक्टूबर को हटाए गए अतिक्रमण से मुक्त हुई भूमि पर कब्जा दिलाने के लिए आवेदन दिया। संयुक्त कलेक्टर ने तहसीलदार को प्रकरण में कार्यवाही के निर्देश दिए। विमला मिश्रा निवासी ग्राम धौरहरा ने एसडीएम मनगवां द्वारा जमीन के संबंध में पारित आदेश का पालन कराने के लिए आवेदन दिया। संयुक्त कलेक्टर ने एसडीएम मनगवां को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए।


जन सुनवाई में संतोष कुशवाहा निवासी ग्राम लौरी नम्बर तीन ने बीपीएल राशनकार्ड के लिए आवेदन दिया। संयुक्त कलेक्टर ने एसडीएम मनगवां को प्रकरण में कार्यवाही के निर्देश दिए। ममता गुप्ता निवासी हनुमना ने स्थानीय निकाय के चुनाव में टेंट के बिल के भुगतान के लिए आवेदन दिया। संयुक्त कलेक्टर ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन को आवेदन में कार्यवाही के निर्देश दिए। शासकीय नवीन महाविद्यालय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास के विद्यार्थियों ने छात्रावास में भोजन, पानी तथा साफ-सफाई की व्यवस्था में सुधार के लिए आवेदन दिया। संयुक्त कलेक्टर ने जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। सुखदेव द्विवेदी निवासी ग्राम बंजारी ने जमीन के खसरे में कम्प्यूटर द्वारा दर्ज जानकारी में सुधार के लिए आवेदन दिया। संयुक्त कलेक्टर ने एसडीएम हुजूर को कार्यवाही के निर्देश दिए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Deputy CM Rajendra Shukla visited the Basaman Mama Bovine Wildlife Sanctuary and took stock of the waterlogging situation.
Rewa

बसामन मामा गौवंश वन्य विहार पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, जलभराव का लिया जायजा

गौवंश की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश,...

Rewa

अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी के अपमान को लेकर

कांग्रेसियों ने विवेकानंद पार्क से बाबा साहब के स्टैचू तक रैली निकाली,...