Sunday , 19 April 2026
    Active NewsBreakingCollectorरीवा टुडे

    Rewa Today : राजस्व अधिकारियों की निगरानी में हो रहा है गेंहू उपार्जन

    Rewa Today: Wheat procurement is being done under the supervision of revenue officials

    Rewa Today Desk : शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से जिले में बनाए
    गए 103 खरीदी केन्द्रों में गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है। गेंहू का उपार्जन सहकारी समितियों के माध्यम से
    किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गेंहू उपार्जन की निगरानी के लिए राजस्व अधिकारी तथा जिला
    स्तरीय अधिकारी तैनात किए हैं। राजस्व अधिकारियों द्वारा खरीदी केन्द्रों का लगातार भ्रमण कर उपार्जन की
    व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। तहसीलदार हुजूर शिवशंकर शुक्ला ने खरीदी केन्द्र कनौजा तथा खौर का
    निरीक्षण किया। उन्होंने समिति प्रबंधक को खुले में भण्डारित गेंहू के तत्काल परिवहन कर सुरक्षित भण्डारण के


    निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नायब तहसीलदार गुढ़ तेजपति सिंह ने बदवार खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं 12 हम्माल,तिरपाल तथा अन्य संसाधन उपलब्ध मिले। खरीदी केन्द्र में अब तक 48 किसानों ने अपने गेंहू बेचे हैं।
    नायब तहसीलदार तेजपति सिंह ने खरीदी केन्द्र खामडीह का भी निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से
    खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसी क्रम में तहसीलदार गुढ़ विनयमूर्ति शर्मा ने खरीदी केन्द्र
    महसांव का निरीक्षण किया। महसांव में अब तक 51319 क्विंटल गेंहू की खरीदी 67 किसानों से की जा चुकी है।


    खरीदी केन्द्र में बारदाने पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। श्री
    शर्मा ने रविशंकर चौरसिया वेयरहाउस खरीदी केन्द्र महसांव का भी निरीक्षण किया। खरीदी केन्द्र में सामान्य रूप
    उपार्जन किया जा रहा था। नायब तहसीलदार विन्ध्या मिश्रा ने उपार्जन केन्द्र बिहरा तथा खैरा नम्बर दो, नायब
    तहसीलदार त्योंथर भगवानदास रैदास ने तीन खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। तहसीलदार जवा राजेश शुक्ला ने
    गत दिवस जवा हरदहन खरीदी केन्द्र एवं डभौरा खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। इसी तरह जिले भर में राजस्व
    अधिकारियों द्वारा खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

    Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
    Collectorमऊगंज

    CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

    लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...