Rewa Today Desk : जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद की
जा रही है। जिले में एक मई तक 5034 किसानों से 282798 क्विंटल गेंहू की खरीद अब तक की गयी है। इसके
लिए किसानों को 678 करोड़ 71 लाख 60 हजार की राशि मंजूर की गयी है। इस संबंध में अपर कलेक्टर तथा
प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि उपार्जित गेंहू का भण्डारण कराया जा रहा है।
तक खरीदे गये गेंहू में से 187240 क्विंटल गेंहू का परिवहन किया जा चुका है। अब तक किसानों के बैंक खाते में
71 करोड़ 95 लाख 55 हजार 562 रूपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। गेंहू खरीदी के लिए अब तक
9311 किसानों ने स्लॉट बुक किये हैं। जिले में सहकारी समितियों के मध्याम से गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है।
अधिकतर खरीदी केन्द्र गोदाम स्तर पर बनाये गये हैं। गेंहू खरीद की अंतिम तिथि 20 मई है।
Leave a comment