Active NewsBreakingCollectorरीवा टुडे

Rewa Today : खुले बोरवेल की सूचना देने पर मिलेगा एक हजार का ईनाम

Rewa Today: You will get a reward of one thousand rupees for giving information about an open borewell

Rewa Today Desk : जिले भर में अभियान चलाकर अनुपयोग और खुले बोरवेल बंद कराए जा रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद पंचायत तथा पीएचई विभाग एवं शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय बोरवेलों का सर्वेक्षण कर रहे
हैं। अनुपयोगी तथा खुले बोरवेलों को बंद कराया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया
कि आपदा प्रबंधन के लिए जिले में हेल्पलाइन नम्बर पर खुले बोरवेल, नलकूप एवं ट्यूबवेल के संबंध में जानकारी
दी जा सकती है। इसका मोबाइल नम्बर 7648862100 है। इस पर खुले बोरवेल की फोटो अथवा वीडियो सहित
सूचना देने वाले को एक हजार रुपए का ईनाम दिया जाएगा। साथ ही बोरवेल के मालिक के विरूद्ध एफआईआर
दर्ज करके कार्यवाही की जाएगी। जिला प्रबंधक लोक सेवा केन्द्र रविकांत पाण्डेय को इस कार्य के लिए नोडल
नियुक्त किया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
Collectorमऊगंज

मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
Collectorमऊगंज

CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...