Sunday , 19 April 2026
    Active NewsBreakingCollectorरीवा टुडे

    Rewa Today : गेंहू उपार्जन की राजस्व अधिकारी कर रहे हैं सतत निगरानी

    Rewa Today: Revenue officers are continuously monitoring wheat procurement

    Rewa Today Desk : जिले भर में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में सहकारी
    समितियों द्वारा पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहू का उपार्जन
    किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा उपार्जन की
    निगरानी के लिए जिला स्तरीय अधिकारी तथा राजस्व अधिकारी तैनात
    किए गए है। राजस्व अधिकारियों द्वारा लगातार खरीदी केन्द्रों का
    निरीक्षण करके उपार्जन की सतत निगरानी की जा रही है। एसडीएम
    त्योधर संजय जैन ने गत दिवस खरीदी केन्द्र मनिका, सोहरस्या तथा


    त्योथर का निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जित गेंहू का तत्काल परिवहन
    कराने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार पहड़िया द्वारा मनगवां केन्द्र
    क्रमांक दो का निरीक्षण किया गया। नायब तहसीलदार रायपुर कर्बुलियान
    दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने खरीदी केन्द्र रायपुर कर्चुलियान तथा नायब
    तहसीलदार त्योथर भगवानवास रैदास ने खरीदी केन्द्र सोनीरी का
    निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से उपार्जन के संबंध में जानकारी ली
    तथा समय पर गेहू की तौल कराने के निर्देश दिए।


    नायब तहसीलदार गुढ़ तेजपति सिंह ने खरीदी केन्द्र दुआरी का
    निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जित गेहू का तत्काल उठाव कराकर सुरक्षित
    भण्डारण कराने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार ने खरीदी केन्द्र में
    किसानों के लिए छाया पानी की व्यवस्थात्रों की भी जानकारी ली। नायब
    तहसीलदार भगवानदास ने उखरा खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया।
    उन्होंने किसानों से भुगतान की स्थिति तथा गेहू की तौल के संबंध में
    जानकारी ली। उन्होंने उपार्जित गेहू का तत्काल सुरक्षित भण्डारण कराने
    के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार सिरमौर रमाकांत तिवारी ने बालकृष्ण
    खरीदी केन्द्र क्योटी तथा अन्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिले भर में

    खरीदी केन्द्रों में गेहू का उपार्जन लगातार जारी है। उपार्जन की अंतिम
    तिथि 20 मई निर्धारित की गई है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

    Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
    Collectorमऊगंज

    CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

    लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...