Friday , 19 December 2025
    Active NewsBreakingCollectorरीवा टुडे

    Rewa Today : जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर हुई 746332 क्विंटल गेंहू की खरीद

    Rewa Today: 746332 quintals of wheat purchased at support price so far in the district

    Rewa Today Desk : जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक अप्रैल से सहकारी समितियों द्वारा समर्थन
    मूल्य पर गेंहू की खरीद की जा रही है। जिले में 13 मई तक 15466 किसानों से 746332 क्विंटल गेंहू की खरीद
    अब तक की गयी है। इसके लिए किसानों को 179 करोड़ 11 लाख 98 हजार की राशि मंजूर की गयी है। इस
    संबंध में अपर कलेक्टर तथा प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि उपार्जित गेंहू का
    भण्डारण कराया जा रहा है। अब तक खरीदे गये गेंहू में से 632182 क्विंटल गेंहू का परिवहन किया जा चुका है।
    अब तक किसानों के बैंक खाते में 101 करोड़ 23 लाख 89 हजार 300 रूपये की राशि का भुगतान किया जा चुका है। गेंहू खरीदी के लिए अब तक 21563 किसानों ने स्लॉट बुक किये हैं। गेंहू खरीद की अंतिम तिथि 20 मई है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    आज का राशिफल – 26 अक्टूबर 2025
    Active News

    आज का राशिफल – 26 अक्टूबर 2025

    मेष राशि आज आपके लिए नवीन अवसर सामने आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र...

    Indiaरीवा टुडे

    Rewa Today : बिना पंजीयन चल रहा था अस्पताल, प्रशासन ने किया सील

    Rewa Today Desk । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल...