Thursday , 16 April 2026
    मऊगंज
    Active NewsBreakingrewa todayरीवा टुडे

    Rewa Today :तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए गए अधेड़ पर सुअर ने किया हमला

    तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए गए अधेड़ पर सुअर ने किया हमला

    घायल को स्थानीय अस्पताल नईगढ़ी में कराया गया भर्ती

    मऊगंज जिले के नईगढी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डिहिया गांव निवासी एक 45 वर्षीय अधेड़ पर जंगली सूअर ने उस समय हमला कर दिया जब वह 15 मई की सुबह नजदीकी बेला नामक जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गया था। घायल युवक को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भर्ती कराया गया है।


    घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डिहिया गांव निवासी मोहम्मद सद्दीक पिता मोहम्मद शाकिर उम्र 45 वर्ष 15 मई को भोर तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गया था इस दौरान घने जंगल में छिपा जंगली सुअर ने तेंदूपत्ता मजदूर पर हमला कर दिया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया । साथियों द्वारा घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भर्ती कराया गया जहां समाचार लिखे जाने तक घायल युवक का उपचार जारी होना बताया गया है।

    मऊगंज से नसीम खान की रिपोर्ट

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Rewa accident
    Active NewsIndia

    रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

    एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
    Active NewsIndia

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

    आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...