Sunday , 22 February 2026
    Rewa

    Rewa News: आज कांग्रेस पार्टी करेगी रीवा बंद जानिए क्या है वजह, किन-किन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध पढ़िए पूरी खबर

    Rewa News: रीवा गैंगरेप की घटना को लेकर कांग्रेस ने रविवार 3 नवंबर को रीवा बंद का आयोजन किया है। जहां कांग्रेस कार्यकर्ता गैंगरेप की घटना के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। बंद को सफल बनाने के लिए जिले और आसपास के अन्य जिलों से भी कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर कल रीवा में रीवा बंद का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता तैयार हैं।

    गैंगरेप की घटना के बाद से हम लगातार धरना प्रदर्शन और कैंडल मार्च जैसे कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। हमने तय किया है कि हम पीड़िता को हर कीमत पर न्याय दिलाएंगे। रीवा बंद में सैकड़ों लोग शामिल होंगे कांग्रेस जिला अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि हमने मन बना लिया है, इस बार हम सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने जा रहे हैं। सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है।

    आए दिन सामने आ रही रेप और गैंगरेप की घटनाएं इसका सबूत हैं। यह लड़ाई कांग्रेस पार्टी की नहीं बल्कि रीवा की आम जनता की है। कल रीवा बंद में सैकड़ों लोग शामिल होंगे। घटना के विरोध में नहीं मनाई दिवाली हमने इस बार दिवाली नहीं मनाने का निर्णय लिया था। घटना के विरोध में हमने दिवाली नहीं मनाई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि रीवा में आज नशाखोरी चरम पर है। जिसके कारण आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। युवा पीढ़ी धीरे-धीरे बर्बाद हो रही है।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Collector Pratibha Pal's surprise raid caused a stir in the education department, and several files were seized.
    Active NewsHealthMadhya-PradeshRewa

    कलेक्टर प्रतिभा पाल की औचक दबिश से शिक्षा विभाग में हड़कंप, कई फाइलें जब्त

    रीवा। जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब कलेक्टर...

    Masked miscreants stole a Bolero parked outside a house.
    Active NewsRewa

    रीवा में सनसनी: नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी बोलेरो चुराई, CCTV फुटेज वायरल

    रीवा (मध्य प्रदेश)। शहर के समान थाना क्षेत्र के बेलोहन टोला में...

    Action taken against ear-splitting pressure horn
    Rewa

    कान फोड़ू प्रेशर हॉर्न पर कार्रवाई

    रीवा यातायात पुलिस ने आधा दर्जन बसों के काटे चालान रीवा में...

    Two gang rape accused sentenced to 20 years each
    IndiaRewa

    Rewa Today : सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को 20-20 साल की सजा

    Rewa Today Desk । जिले में नए कोर्ट की शुरुआत के साथ...