Rewa

Rewa News: रीवा गोलीकांड में अहम खुलासा,पुलिस ने किया पर्दाफाश खुद को गोली मार रची थी साजिश पढ़ें पूरी खबर

Rewa News: दिवाली की रात हुए गोलीकांड का सच अब सामने आ गया है। पुलिस ने घटना के हर पहलू की जांच की और सच सामने ला दिया। बिछिया थाने के जवाहरनगर में दिवाली की रात अनुल सिंह को गोली लगी थी, जिस पर उसने सूचना दी थी कि चार पहिया वाहन से आए तीन लोगों ने तमंचे से फायर किया है। गोली उसके पेट के आर-पार हो गई। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो शुरुआती जांच में कई संदिग्ध तथ्य सामने आए।

पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। वारदात स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो आरोपी कहीं नहीं मिले। साइबर से लोकेशन ट्रैक करने पर भी उनकी कोई हरकत नहीं मिली। घटना के वक्त सभी आरोपी अलग-अलग जगहों पर थे। जांच में पुलिस को पता चला कि जमीन के विवाद को लेकर तीनों लोगों को फंसाने के लिए युवक ने यह साजिश रची थी।

आरोपी अपने मामा की जमीन बिकने से नाराज था। उसने जमीन खरीद रहे लोगों को फंसाने के लिए साजिश रची थी। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक ने खुद ही गोलीकांड की घटना को अंजाम दिया था। जांच के दौरान पूरे मामले की सच्चाई सामने आ गई। बताया जा रहा है कि पुलिस अभी तक इस घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद नहीं कर पाई है। अस्पताल में भर्ती युवक से भी पिस्टल के बारे में पूछताछ की गई लेकिन वह संतोषजनक जानकारी नहीं दे रहा है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक ने खुद को गोली मारी या किसी और की मदद से यह साजिश रची। सूत्रों की मानें तो अनुल सिंह छतरपुर का रहने वाला है और वहां का शातिर अपराधी है। छतरपुर में भी उसके खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

jarjar sadak ke karan ho rahe hadse
IndiaRewa

रीवा की जर्जर सड़कें बन रहीं जानलेवा

गड्ढों के कारण बढ़ रहे हादसे, जनता में आक्रोश Rewa Today Desk...

IndiaRewa

क्योटी फाल के पास बड़ा हादसा: 150 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत

रीवा। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध क्योटी फाल के पास...