Rewa Today Desk : मऊगंज, 18 अप्रैल 2026। जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए कलेक्टर संजय कुमार जैन ने स्कूलों के संचालन समय में तत्काल बदलाव के आदेश जारी किए हैं।
जारी निर्देशों के अनुसार, जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई तथा माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध विद्यालय अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे।
वहीं, शिक्षक एवं अन्य विद्यालयीन कर्मचारी दोपहर 1:30 बजे तक उपस्थित रहकर आवश्यक कार्यों का निष्पादन करेंगे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन द्वारा पूर्व निर्धारित परीक्षाएं एवं अन्य कार्यक्रम अपने तय समय अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे। आदेश के कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।



















































Leave a comment