रीवा में भंडारे के दौरान चली गोली, 13 वर्षीय बालक घायल
India

रीवा में भंडारे के दौरान चली गोली, 13 वर्षीय बालक घायल

Gunshot fired during community feast in Rewa; 13-year-old boy injured.

साईं मंदिर के पास हादसा, पैर में लगी गोली; अवैध कट्टे से फायरिंग की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा शहर में एक धार्मिक आयोजन के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक गोली चलने से एक 13 वर्षीय बालक घायल हो गया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के रानी तालाब स्थित साईं मंदिर के पास आयोजित भंडारे के दौरान हुई। घायल बालक को तत्काल संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

जानकारी के अनुसार घायल बालक की पहचान ऋषि कुमार सिंह (13) के रूप में हुई है, जो सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत खड्डी गांव का निवासी है। उसके पिता लाल बहादुर गौड़ रीवा में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

परिजनों का आरोप है कि मंदिर के पुजारी के बेटे द्वारा अवैध कट्टे से गोली चलाई गई, जो ऋषि के पैर में जाकर लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही भंडारे में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

घायल बालक के पिता लाल बहादुर गौड़ ने बताया कि उनका बेटा भंडारे में शामिल होने गया था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उसे गोली लग गई है। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला कुछ अलग सामने आया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार तीन हमउम्र नाबालिग बालक कथित रूप से एक अवैध कट्टे को देख रहे थे। इसी दौरान लापरवाही से ट्रिगर दब जाने के कारण गोली चल गई और एक बालक घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार बताए जा रहे बालक की तलाश कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध हथियार बच्चों तक कैसे पहुंचा।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में नई स्प्लेंडर+ फ्लेक्स फ्यूललॉन्च की है,
India

हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में नई स्प्लेंडर+ फ्लेक्स फ्यूललॉन्च की है,

जिसकी कीमत ₹82,810 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह अपडेटेड मोटरसाइकिल E20 से लेकर...

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन
India

पर्यावरण संरक्षण एक युग का संकल्प; जल की हर बूंद में भविष्य की धड़कन

विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि आत्म मंथन और...

सूर्य की किरणें: स्वच्छ और हरित ऊर्जा का आधार
India

सूर्य की किरणें: स्वच्छ और हरित ऊर्जा का आधार

सौर ऊर्जा वह नवीकरणीय और असीमित ऊर्जा है जो हमें सूर्य से...

पी.जी. डिप्लोमा इन टीचिंग इंग्लिश पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित
India

पी.जी. डिप्लोमा इन टीचिंग इंग्लिश पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

शासकीय शिक्षक 22 जून तक जमा कर सकेंगे आवेदन, राज्य शिक्षा केंद्र...