एक की मौत, चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर
नेशनल हाईवे रीवा प्रयागराज मार्ग में एक बार फिर हुआ भीषण सड़क एक्सीडेंट, तेज रफ्तार अनियंत्रित करने जो की प्रयागराज की ओर से रीवा की ओर आ रही थी,कार ने मारी मोटरसाइकिल को ठोकर, एक की मौत चार घायल, जिसमें से दो की हालत बेहद गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए पहले गंगेव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाया गया, लेकिन उनकी हालत को देखते हुए उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है, रीवा के संजय गांधी अस्पताल में घायलों को भर्ती करके उनका उपचार किया जा रहा है।
ऐसे हुआ सड़क हादसा
रीवा प्रयागराज मार्ग में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, तेज रफ्तार कर प्रयागराज से रीवा की ओर आ रही थी, सड़क के किनारे दो मोटरसाइकिल में सवार पांच लोग गढ़ के पास तेंदूआ मोड में खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे समय सुबह सवेरे का लगभग 9:30 के आसपास का था, इसी दौरान तेज रफ्तार कार जिसका नंबर CG- 04- QN-5760 ने सड़क के किनारे बात कर रहे, दो में से एक मोटरसाइकिल जिसका नंबर एमपी 17 ज़ेड टी 1537 था। को जोरदार ठोकर मार दी, और एक व्यक्ति को थोड़ी दूर तक घसीटते हुए ले गई, जिसके चलते मोटरसाइकिल में सवार गंभीर रूप से घायल हो गए,लोगों ने शोर मचाया, तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे लगे डिवाइडर से टकराकर आगे जाकर रुक गई।
जिसके चलते एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई मृतक का नाम ओम साकेत पिता मनीष साकेत बताया गया है। वही मनीष साकेत पिता सुखलाल साकेत उम्र 26 साल जो की बसेड़ा थाना मनगांव का रहने वाला है,गंभीर रूप घायल हैं।
मनीष अपनी ससुराल पहिलपर से देवतालाब की ओर जा रहा था, मनीष के साथ एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, दो की हालत बेहतर बताई जा रही है , एक्सीडेंट की सूचना गढ़ थाना पुलिस को दी गई ,पुलिस मौके पर पहुंची ,डायल 112 भी इसी दौरान आ गई, ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल ही उपचार के लिए गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन घायलों की हालत बेहद चिंताजनक थी, जिसके चलते सामुदायिक से केंद्र के डॉक्टरों ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनको भर्ती करके उनका उपचार किया जा रहा है।
वही मृतक का शव भी पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव के पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया गया है । वहीं दूसरी और पुलिस अब एक्सीडेंट की सही वजह पता लगाने में जुट गई है। गढ़ थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है, पहली नजर में एक्सीडेंट का कारण वाहन का तेज रफ्तार होना माना जा रहा है, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित हो गया , और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

















































Leave a comment