रीवा में बिजली आतंक
Rewa

रीवा में बिजली आतंक: युवक ने रात 3 बजे काटे 60 घरों के कनेक्शन

CCTV में कैद हुई करतूत

रीवा। शहर के पांडे टोला इलाके में देर रात एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने करीब 60 घरों की बिजली लाइन से छेड़छाड़ कर कनेक्शन काट दिए, जिससे पूरे मोहल्ले में अचानक अंधेरा छा गया।

घटना तड़के करीब 3 बजे की बताई जा रही है। अचानक बिजली गुल होने से लोग परेशान हो गए और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, तब तक युवक मौके से फरार हो चुका था।

CCTV में कैद हुआ आरोपी

पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में एक युवक बिजली लाइन के पास जाकर कनेक्शन काटता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

रीवा में बिजली आतंक

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और जल्द कार्रवाई का दावा किया है।

मोहल्ले में दहशत, गश्त बढ़ाने की मांग

एक साथ कई घरों की बिजली काटे जाने की घटना के बाद पांडे टोला के लोगों में डर का माहौल है। रहवासियों ने प्रशासन से रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

jarjar sadak ke karan ho rahe hadse
IndiaRewa

रीवा की जर्जर सड़कें बन रहीं जानलेवा

गड्ढों के कारण बढ़ रहे हादसे, जनता में आक्रोश Rewa Today Desk...

IndiaRewa

क्योटी फाल के पास बड़ा हादसा: 150 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत

रीवा। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध क्योटी फाल के पास...