Saturday , 4 April 2026
    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय
    IndiaRewa

    अत्याधुनिक एसडीएम कार्यालय में शराबखोरी का खुलासा

    Alcohol Consumption Exposed at State-of-the-Art SDM Office

    कमरे नंबर 10 में शराब पीते कैमरे में कैद हुए कर्मचारी; जांच के आदेश

    Rewa Today Desk। शहर के कॉलेज चौराहे के पास बने अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय में शराबखोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एसडीएम हुजूर के रीडर धर्मेंद्र पटेल और दिलीप पाल कार्यालय के अंदर कमरे नंबर 10 में शराब पीते हुए कैमरे में कैद हो गए। घटना के बाद एसडीएम ने पूरे मामले की जांच के आदेश देते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

    जानकारी के अनुसार, रीवा शहर के बीचों-बीच स्थित इस आधुनिक एसडीएम कार्यालय में कर्मचारियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। लेकिन बीती रात कार्यालय के भीतर शराब पीने की घटना सामने आने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रात के समय कुछ कर्मचारी पुराने काम निपटाने और मार्च क्लोजिंग का बहाना बनाकर कार्यालय में रुकते थे और इसी दौरान कमरे नंबर 10 में शराब पार्टी चलती थी।

    बीती रात भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। आरोप है कि एसडीएम कार्यालय के रीडर धर्मेंद्र पटेल और दिलीप पाल कमरे के अंदर शराब पी रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने उनका वीडियो बनाने की कोशिश की। नशे में धुत कर्मचारियों ने युवक के साथ झूमाझटकी की और उसका मोबाइल छीनने का प्रयास भी किया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य कर्मचारी और चपरासी मौके से निकल गए।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम अनुराग तिवारी ने तत्काल तहसीलदार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। टीम वीडियो फुटेज और कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच करेगी।

    एसडीएम अनुराग तिवारी ने कहा कि पूरे कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। फुटेज की जांच कराई जा रही है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    ₹100 Crore Cyber ​​Fraud Unearthed in Gorakhpur
    IndiaUttar Pradesh

    गोरखपुर में 100 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा

    फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर चल रहा था अंतर्राज्यीय गिरोह Rewa Today...

    online gaming in india
    Indiaखेल

    भारत में ऑनलाइन गेमिंग का बढ़ता क्रेज: डिजिटल क्रांति का नया चेहरा

    स्मार्टफोन, इंटरनेट और युवाओं की बदलती पसंद ने गेमिंग इंडस्ट्री को दी...

    Rewa accident
    Active NewsIndia

    रीवा-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर लापरवाही बनी हादसों की वजह ,मृत गाय से टकराकर 3 एक्सीडेंट, 2 गंभीर

    एमपीआरडीसी पर उठे सवाल, ग्रामीणों में आक्रोश—समय पर शव नहीं हटाने से...

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)
    Active NewsIndia

    आज का राशिफल (2 अप्रैल 2026)

    आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और कुछ के...