Saturday , 4 April 2026
    Rewa

    Rewa News: रीवा एयरपोर्ट का 999 रुपए वाला प्लान हुआ रद्द अब मिल गई अगली तारीख, जिले वासियों को और करना पड़ेगा इंतजार

    Rewa News: रीवा एयरपोर्ट से यात्री उड़ान सेवा शुरू होने का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। अब एक बार फिर तय तिथि पर सेवा टल गई है। इसके पीछे मुख्य कारण सेवा प्रदाता कंपनी की तैयारियां पूरी न होना बताया जा रहा है। 20 अक्टूबर को एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ था, उस दौरान घोषणा की गई थी कि 5 नवंबर से नियमित हवाई सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए लोगों ने तैयारियां भी कर ली थी लेकिन समय पर शेड्यूल जारी न होने से सेवा शुरू नहीं हो सकी। यात्रियों का इंतजार लगातार बढ़ रहा है, पहले 5 और फिर 15 नवंबर की तिथि टल गई उस समय एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने तर्क दिया था कि फ्लाईबिग कंपनी सप्ताह में तीन दिन सेवा देना चाहती है, इसलिए नियमितीकरण की चर्चा चल रही है। दिवाली की छुट्टी मनाने आए बड़ी संख्या में लोग विमान से वापस जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन तिथि आगे बढ़ा दी गई। दूसरी तिथि 15 नवंबर बताई गई।

    इसके लिए कंपनी ने रीवा एयरपोर्ट के स्टॉपेज और आगमन-प्रस्थान का शेड्यूल भी अपने पोर्टल पर जारी कर दिया। कुछ घंटों के लिए टिकट बुकिंग शुरू की गई लेकिन बीच में ही रोक दी गई। इस दौरान किराये को लेकर कंपनी में असमंजस की स्थिति बनी रही। कई बार किराया बदला गया। इस बीच कई लोगों ने अलग-अलग किराये पर टिकट भी बुक करा लिए। बाद में कंपनी ने टिकट बुक करना बंद कर दिया। कंपनी के अधिकारी रीवा पहुंचे, तैयारियों में जुटे: फ्लाईबिग कंपनी के अधिकारी रीवा एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। जहां वे नियमित हवाई सेवा शुरू करने के लिए जरूरी सुविधाओं का परीक्षण कर रहे हैं। कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि 25 नवंबर के बाद ही नियमित सेवाएं शुरू हो पाएंगी। विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ की प्रक्रिया हर दिन होनी है, इसलिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

    शुक्रवार और शनिवार को यह रहेगा समय – Rewa News

    शुक्रवार को भोपाल से रीवा के लिए फ्लाइट का समय सुबह 8 बजे है। रीवा पहुंचने के बाद सुबह 10.30 बजे खजुराहो के लिए फ्लाइट होगी। इसके बाद सुबह 11.25 बजे खजुराहो के लिए प्रस्थान होगा और वहां से 11.50 बजे चित्रकूट के लिए उड़ान होगी जो दोपहर 12.35 बजे चित्रकूट में उतरेगी। फ्लाइट दोपहर 14.05 बजे चित्रकूट से लखनऊ पहुंचेगी। शनिवार को फ्लाइट सुबह 8.30 बजे लखनऊ से उड़ान भरेगी। चित्रकूट में आगमन सुबह 9.25 बजे होगा। चित्रकूट से प्रस्थान और खजुराहो में लैंडिंग सुबह 10.35 बजे होगी। खजुराहो से चित्रकूट के लिए वापसी की फ्लाइट सुबह 11 बजे होगी और चित्रकूट में आगमन सुबह 11.45 बजे होगा। चित्रकूट से लखनऊ के लिए उड़ान दोपहर 12.10 बजे उड़ान भरेगी और 13.15 बजे उतरेगी।

    999 रुपए किराए की सेवा का इंतजार कर रहे लोग

    एयरपोर्ट के उद्घाटन के दिन मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की थी कि रीवा से भोपाल का किराया एक महीने के लिए 999 रुपए होगा। इसका लाभ लेने के लिए रीवा और आसपास के अन्य जिलों से बड़ी संख्या में लोग इंतजार कर रहे हैं। लोग लगातार एयरपोर्ट अधिकारियों से जानकारी लेने पहुंच रहे हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने परिजनों को भी विमान में भेजना चाहते हैं, इसलिए वे सस्ते किराए की योजना का लाभ उठाना चाहते हैं।

    टिकट बुक करा चुके यात्रियों के 18 और 19 को उड़ान भरने की संभावना

    पहले जारी शेड्यूल में कई लोगों ने टिकट बुक करा लिए हैं। इसमें रीवा से भोपाल के यात्री ज्यादा शामिल हैं। कुछ रीवा और खजुराहो के भी बताए जा रहे हैं। यह विमान 15 और 16 नवंबर को चलना था, लेकिन तय तिथि पर हवाई सेवा संचालित नहीं हो सकी। जिसके चलते 18 और 19 नवंबर को इन यात्रियों के लिए विशेष विमान चलाने की संभावना है। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर नियमित सेवा शुरू हो सकती है। संभावित तारीख 25 नवंबर बताई जा रही है।

    सप्ताह में 5 दिन का शेड्यूल जारी

    रीवा से सेवा शुरू करने के लिए फ्लाईबिग कंपनी ने अपने 19 सीटर विमान का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें सप्ताह में पांच दिन नियमित सेवा का जिक्र है। सोमवार को फ्लाइट सुबह 8.30 बजे लखनऊ से चित्रकूट के लिए उड़ान भरेगी और 9.25 बजे चित्रकूट में लैंड करेगी। यहां कुछ देर रुकने के बाद 9.50 बजे चित्रकूट से खजुराहो के लिए उड़ान भरेगी। 10.35 बजे खजुराहो में लैंड करेगी और 11 बजे रीवा के लिए उड़ान भरेगी, जो 11.55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे भोपाल के लिए उड़ान भरेगी और 14.25 बजे भोपाल में लैंड करेगी। इस एयरलाइन का शेड्यूल मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को अलग-अलग है। जिसमें फ्लाइट सुबह 8 बजे भोपाल से रीवा के लिए उड़ान भरेगी। यह ट्रेन सुबह 10.05 बजे रीवा पहुंचेगी, यहां से 10.35 बजे खजुराहो के लिए रवाना होगी और 11.30 बजे खजुराहो पहुंचेगी। यह ट्रेन सुबह 11.50 बजे खजुराहो से रीवा के लिए उड़ान भरेगी और 12.45 बजे रीवा पहुंचेगी। यह ट्रेन दोपहर 13.10 बजे रीवा से भोपाल के लिए उड़ान भरेगी और 15.15 बजे भोपाल पहुंचेगी।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    pm yojna
    Rewa

    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिलेगी मुफ्त बिजली और होगा पर्यावरण संरक्षण

    रीवा 01 अप्रैल 2026. भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

    ‘School Chalo Abhiyan’ Launched in Rewa; Mauganj Ranks No. 1 in the State
    IndiaRewa

    Rewa Today: ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत

    5.5 लाख बच्चों के नामांकन का लक्ष्य, मऊगंज प्रदेश में नंबर-1 रीवा।...

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव
    IndiaRewa

    रीवा में महिला की गला रेतकर हत्या, खेत में मिला सिर कटा शव

    बिछिया थाना क्षेत्र के लोही गांव में सनसनी, अकेली रहती थी 60...

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत
    (रीवा समाचार)IndiaRewa

    रीवा में ASI पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, नाबालिग ने दर्ज कराई शिकायत

    किराए के बहाने घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप, जांच नगर पुलिस...