Sunday , 6 September 2026
    Birbal Day was celebrated in Dr. Pannalal School of Mauganj
    मऊगंज

    मऊगंज के डॉ पन्नालाल विद्यालय में मनाया गया बीरबाल दिवस

    Birbal Day was celebrated in Dr. Pannalal School of Mauganj

    Rewa Today Desk : मऊगंज जिले के नईगढ़ी तहसील मुख्यालय में संचालित डॉ पन्नालाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हार्दिक खुर्द में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दयाशंकर मिश्र मंडल संयोजक उपस्थित रहे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विभा शर्मा द्वारा की गई। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता विजय रहे वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीकांत तोमर द्वारा किया गया।

    बाल सभा का हुआ आयोजन, दी गई जानकारी

    वीर बाल दिवस मौके पर छात्रों की बालसभा का आयोजन किया गया और उनको वीर बाल दिवस के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने शहीद शहाबजादे जोरावर सिंह और साहबजादे फतेह सिंह को मुगल शासकों द्वारा दी गई यातनाओं के संबंध में जानकारी दी।

    साथ ही मंडल अध्यक्ष विभा शर्मा ने कहा वीरता की कोई उम्र नहीं होती उसका उदाहरण वीर जोरावर सिंह और फतेह सिंह जी है पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता ने दोनों बालकों के वीरता किं कहानी बताई शिव बहोंर मिश्रा ने अपने मातृभूमि के प्रति बलिदान की कहानी बताई। श्रीकांत तोमर ने विस्तार से साहबजादे जोरावर सिंह और साहबजादे फतेह सिंह की जीवन पर प्रकाश डाला

    यह रहे मौजूद

    विद्यालय के संचालक आर डी शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार प्रगट किया सभी शिक्षकों ने अपने अपने विचार रखे। इस मौके पर रामपाल सिंह रामदयाल शर्मा नीतू उपाध्याय चंदन प्रजापति उमाशंकर तिवारी श्याम सुंदर गुप्ता रामभिलाष मिश्रा प्राचार्य आर डी पटेल राम सागर उपाध्याय रमाशंकर पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Mauganj : स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न
    मऊगंज

    Mauganj : स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची में 15 से 25 मई तक ली जाएंगी दावा-आपत्तियाँ मऊगंज...

    In Mauganj, the Collector heard 74 applications during the public hearing.
    मऊगंज

    Mauganj जनसुनवाई में कलेक्टर ने 74 आवेदनों पर की सुनवाई

    || मऊगंज || कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर संजय कुमार जैन...

    मऊगंज में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला
    मऊगंज

    मऊगंज में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

    Rewa Today Desk : मऊगंज, 18 अप्रैल 2026। जिले में लगातार बढ़ते...

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...