Sunday , 5 April 2026
    कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं में लापरवाही पर चार को दिया नोटिस
    CollectorRewarewa todayरीवा टुडे

    rewa today :कलेक्टर ने मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाओं में लापरवाही पर चार को दिया नोटिस

    Collector gave notice to four on negligence in arrangements of polling stations

    Rewa Today Desk :रीवा विधानसभा निर्वाचन के लिए 17 नवम्बर को जिले के 2014 मतदान केन्द्रों में मतदान कराया जाएगा। मतदान कराने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

    मतदान केन्द्रों में समुचित व्यवस्था करने में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने चार लापरवाह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है। इन अधिकारियों को मतदान केन्द्रों में शौचालय, पानी, बिजली तथा रैम्प बनाने के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार निर्देश दिए गए। जिसकी इनके द्वारा अवहेलना की गई। कलेक्टर ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नईगढ़ी श्रीमती कल्पना यादव तथा सहायक यंत्री आरपी श्रीवास्तव जनपद पंचायत नईगढ़ी को दो वार्षिक वेतन वृद्धियां रोकने का नोटिस दिया है। कलेक्टर ने संविदा उपयंत्री जनपद पंचायत नईगढ़ी श्रद्धा श्रीवास्तव तथा सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गंगेव राजेश शुक्ला को संविदा समाप्ति का नोटिस दिया है। नोटिस का 9 नवम्बर को प्रात: 11 बजे समक्ष में उपस्थित होकर उत्तर देने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस का उत्तर संतोषजनक न होने तथा समय सीमा का पालन न करने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    मऊगंज में एलपीजी वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत
    Collectorमऊगंज

    मऊगंज में LPG वितरण पर सख्ती: कलेक्टर ने तय किया आवंटन प्रतिशत

    शैक्षणिक संस्थानों से लेकर होटल-ढाबों तक, सभी के लिए निर्धारित किया गया...

    Negligence in CM Helpline Cases Will Not Be Tolerated: Collector Sanjay Kumar Jain Takes a Strict Stance
    Collectorमऊगंज

    CM हेल्पलाइन मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर संजय कुमार जैन सख्त

    लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश, अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई तय...

    pm yojna
    Rewa

    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिलेगी मुफ्त बिजली और होगा पर्यावरण संरक्षण

    रीवा 01 अप्रैल 2026. भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली...

    ‘School Chalo Abhiyan’ Launched in Rewa; Mauganj Ranks No. 1 in the State
    IndiaRewa

    Rewa Today: ‘स्कूल चलो अभियान’ की शुरुआत

    5.5 लाख बच्चों के नामांकन का लक्ष्य, मऊगंज प्रदेश में नंबर-1 रीवा।...