Saturday , 4 April 2026
    Complaint of money demand and pressure on MLA, case reaches Bhopal
    Madhya-Pradesh

    विधायक पर पैसों की मांग और दबाव की शिकायत, मामला भोपाल तक

    Complaint of money demand and pressure on MLA, case reaches Bhopal

    मनगवां में सियासी संग्राम:

    रीवा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। नगर परिषद मनगवां की अध्यक्ष बुटला बंसल ने मनगवां विधायक इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन मंत्री और जिला अध्यक्ष रीवा को लिखित शिकायत भेजी है। शिकायत की प्रतियां भोपाल तक पहुंचने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

    पैसों की मांग और राजनीतिक दबाव का आरोप

    नगर परिषद अध्यक्ष बुटला बंसल का आरोप है कि उनके निर्वाचित होने के बाद से ही विधायक द्वारा परिषद के खिलाफ लगातार शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। उन्होंने पत्र में दावा किया है कि विधायक की ओर से बार-बार आर्थिक मांग की गई और मांग पूरी न होने पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों के विरुद्ध विभिन्न मंचों पर शिकायतें की गईं।

    अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक विपक्षी पार्षदों के साथ मिलकर भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों को राजनीतिक रूप से घेरने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने वर्तमान विधानसभा सत्र के प्रश्न क्रमांक 1163 और 743 तथा पूर्व सत्र के प्रश्न क्रमांक 3009 को भी इसी संदर्भ से जोड़ा है।

    भाजपा की वापसी के बाद बढ़ा विवाद

    नगर परिषद मनगवां में वर्ष 2022 में लंबे अंतराल के बाद भाजपा की वापसी हुई थी। वर्ष 2004 के बाद पहली बार परिषद में भाजपा का अध्यक्ष चुना गया, जो अनुसूचित जाति वर्ग की महिला हैं। परिषद में वर्तमान में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित आठ पार्षद भाजपा से निर्वाचित हैं। अध्यक्ष का कहना है कि पदभार संभालने के बाद से ही उन्हें राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है।

    पहले भी रहे विवादों में

    गौरतलब है कि मनगवां विधायक पहले भी विवादों में रह चुके हैं। मंदिर परिसर में केक काटने का मामला, स्कूली छात्रों को कटोरा पकड़ाने से जुड़ा वीडियो, तथा तहसील परिसर में उपाध्यक्ष प्रमोद उर्मलिया और एक अधिवक्ता से कथित विवाद का ऑडियो चर्चा का विषय रह चुका है। अब ताजा आरोपों ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।

    विधायक का पक्ष

    विधायक इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति ने सभी आरोपों को निराधार और मनगढ़ंत बताया है। उनका कहना है कि विधानसभा में प्रश्न उठाना उनका संवैधानिक अधिकार है और नगर परिषद की अनियमितताओं को लेकर सवाल पूछे गए थे, जिनके उत्तर से वे संतुष्ट नहीं हैं।
    पैसों की मांग के आरोप को उन्होंने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यदि पार्टी मंच पर बुलाया जाएगा तो वे तथ्यों के साथ जवाब देने के लिए तैयार हैं।


    Leave a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Related Articles

    Uproar at Rewa's Ghoghar Cemetery: Stone-Pelting Erupts Over Protest Against Illegal Encroachment
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा के घोघर कब्रिस्तान में बवाल, अवैध कब्जे के विरोध पर पथराव

    वक्फ बोर्ड की जमीन पर विवाद, कई लोग घायल; जांच के आदेश...

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका
    IndiaMadhya-Pradesh

    रीवा में घर के अंदर जोरदार धमाका

    कई मकानों को नुकसान, पुलिस ने शुरू की जांच रीवा (मध्य प्रदेश)।...

    Seminar organized at Government Adarsh ​​Science College
    Madhya-Pradesh

    शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में संगोष्ठी आयोजित

    विकसित भारत में अनुसंधान एवं नवाचार की भूमिका पर हुआ विमर्श रीवा।...